फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Rape accused also accused of murder

दिल्ली : महिला ने दुष्कर्म करने वाले आरोपियों पर ही लगाया था हत्या करने का आरोप

Tue, 28 Sep 2021 02:52 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 28 Sep 2021 02:52 PM IST
सार

घर में घुसकर दुष्कर्म पीड़िता के पति की हत्या करने का मामले में पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में मामला रुपयों की लेनदेन से संबंधित बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Delhi: Rape accused also accused of murder
क्राइम सीन - फोटो : pixabay

विस्तार

दयालपुर के चांद बाग इलाके में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के पति की गोली मारकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपी की कृष्णा नगर निवासी राहुल शर्मा (24) और करावल नगर निवासी साहिल बाखला (21) के रूप में हुई है। आरोपी राहुल ने रुपयों की लेन-देन में अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से पीड़िता के 40 वर्षीय पति की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म वाले मामले से इस हत्याकांड का कोई लेना-देना नहीं है। पति की हत्या के बाद पीड़िता ने दुष्कर्म करने वाले आरोपियों पर धमकाने और पति की हत्या करवाने का आरोप लगाया था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपी राहुल उत्तराखंड में किसी नेता का निजी सुरक्षा गार्ड है। इसीलिए उसके पास अपने हथियार का लाइसेंस था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


लोनी इलाके में चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 12.56 बजे चांद बाग इलाके में एक शख्स को गोली मारने की सूचना मिली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो घायल को पहले ही अस्पताल ले जाया जा चुका था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की 30 वर्षीय पत्नी ने अपने बयान में बताया कि होली वाले दिन ट्रॉनिका सिटी लोनी इलाके में चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। वह लोग लगाकर उस पर केस वापस लेने की धमकी दे रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अलावा जिले के एएटीएस ने मामले की छानबीन शुरू की
पीड़िता ने इन पर ही हत्या का शक जाहिर करते हुए किसी टैटू वाले और मनीष नामक शख्स का नाम लिया था। लोकल पुलिस के अलावा जिले के एएटीएस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की तो एक फुटेज में आरोपी कैद मिले। उसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। एक सूचना के बाद टीम ने सोमवार को राहुल व साहिल को ब्रिजपुरी पुलिसा के पास से गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही
आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, तीन कारतूस व दो खोखे बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने रिवाल्वर अपना लाइसेंसी बताया। दोनों ने बताया कि दोनों नशे के आदी हैं। महिला का पति पहले ट्रॉनिका सिटी में हेरोइन बेचता था। दोनों उससे नशा खरीदते थे। पहचान होने के कारण मृतक ने राहुल से तीन लाख रुपये उधार ले लिये। अब वह उसके रुपये नहीं लौटा रहा था।  इस बीच ट्रॉनिका सिटी वाले मकान को भी वह बंद कर रफूचक्कर हो गया। राहुल को शनिवार शाम उसकी जानकारी मिली तो वह चांद बाग पहुंच गया। वहां घर में घुसकर उसने महिला के पति से रुपये वापस मांगे तो दोनों के बीच बहस होने लगी। इसलिए उसने गोली मारकर महिला के पति की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed