फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Rain caused havoc in Delhi, roads turned into ponds;  Roof collapsed on Terminal 1 of Delhi Airport

Delhi NCR Rain: सुबह से हो रही बारिश ने खड़ी की आफत, सड़कें बनीं तालाब; जगह-जगह जलभराव से परेशान लोग

Fri, 28 Jun 2024 08:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 08:06 AM IST
सार

आज सवेरे से दिल्ली-एनसीआर में हो रही जोरदार बारिश ने सड़कों को पानी से भर दिया है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिर गई है। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। साउथ एक्स पार्ट- 1 के कई घरों में पानी भर गया है।  

विज्ञापन
Delhi: Rain caused havoc in Delhi, roads turned into ponds;  Roof collapsed on Terminal 1 of Delhi Airport
बरसात के पानी में डूबी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मानसूनी बारिश की शुरुआत जोरदार हुई है। आज सवेरे से दिल्ली-एनसीआर में हो रही जोरदार बारिश ने सड़कों को पानी से भर दिया है। लोग वाहनों के साथ बारिश में फंसे हैं। कई जगहों पर कारें पानी में डूबी दिख रही हैं। उधर, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिर गई है। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश हो रही है। इस कारण कई जगह सड़क किनारे पानी जमा हो गया है। अभी बूंदाबांदी चल रही है और हल्की हवाओं का दौर है। उधर, दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल एक पर गिरी थत के कारण चार लोग घायल हो गए। उन्हे अस्पताल ले जाया गया है। छत गिरने के कारण कई  कारों को भी नुकसान हुआ है। 


सवेरे से हो रही जोरदार बारिश के कारण दिल्ली में कई जगहों पर जाम लगना शुरू हो गया है। आईटीओ पर बारिश के कारण जाम हे हालात हैं। आईटीओ पर हर तरफ पानी है। मिंटो ब्रिज पर भी पानी भर गया है। रात 2:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक सफदरजंग में 148.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 

दक्षिणी दिल्ली के कई घरों में भरा पानी

दिल्ली में हो रही जोरदार बारिश ने कई लोगों को सड़कों पर तो मुसीबत में डाल ही दिया है, कई इलाकों में घरों में पानी भर गया है। खबर है कि साउथ एक्स पार्ट 1 के कई घरों में बारिश का पानी भर गया है। 
 

तीन जुलाई तक यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने तीन जुलाई तक के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि शनिवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में सप्ताहांत में बारिश से तापमान में 34 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन में दिल्ली से मानसून टकराने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed