फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi rahul gandhi arrived sheila dikshit residence

शीला दीक्षित के निधन के छह दिन बाद संदीप दीक्षित के घर शोक जताने पहुंचे राहुल गांधी

Fri, 26 Jul 2019 08:37 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Jul 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
delhi rahul gandhi arrived sheila dikshit residence
शीला दीक्षित के आवास पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विदेश यात्रा से लौटे राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर उनके बेटे संदीप दीक्षित के आवास शोक जताने पहुंचे। राहुल उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। लिहाजा उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों के साथ दुख साझा किया। 
विज्ञापन


राहुल का संदीप दीक्षित के साथ करीब साढ़े तीन घंटे तक रहना दिल्ली कांग्रेस की राजनीति में भूचाल भी ले आया है। दरअसल दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दावेदारों में शीला के बेटे संदीप का नाम भी चल रहा है। 
विज्ञापन


संदीप के शीला दीक्षित की राजनीतिक विरासत संभालने के कयास लगाए जा रहे हैं। शीला दीक्षित ने बेटे को दिल्ली से सांसद तो बनवा दिया था लेकिन मां की सक्रियता के चलते ही संदीप दिल्ली की राजनीति उस तरह रमे नहीं। ऐसे में अब पार्टी भी शीला दीक्षित की राजनीतिक विरासत को सहेजना चाहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी परिवार में लंबे समय से शीला दीक्षित का अलग सम्मान रहा है और पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। तमाम सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी राहुल शीला दीक्षित से आत्मीय ढंग से मिलते दिखे हैं। 

लिहाजा राहुल ने वहीं सम्मान विदेश से लौटने के बाद दिखाया। राहुल भी चाहेंगे हैं कि शीला दीक्षित की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाया जाए। ऐसे में संदीप दीक्षित जो वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस में सचिव हैं उन्हें आगे बढ़ाया जा सकता है। 

राहुल गांधी के आवास पर पहुंचने को संदीप दीक्षित ने पारिवारिक संबंधों तक सीमित बताया। उनका कहना है कि जिस समय शीला जी का निधन हुआ वे दिल्ली में नहीं थे। उन्होंने बारी-बारी परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। 

हालांकि सूत्रों के मुताबिक राहुल ने शीला दीक्षित के उस अंतिम पत्र को लेकर भी पूछताछ की है जो उन्होंने सोनिया गांधी को लिखा था। वहीं उनके अंतिम दिनों में जिस तरह प्रभारी पीसी.चाको के साथ उनका विवाद हुआ उसकी जानकारी भी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed