दिल्ली: पंजाबी बाग के ईएसआई अस्पताल में लगी आग, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर
दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित ईएसआई अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग लग लगने से अफरा तफरी मच गई। मौके पर दमकल की सात गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझाने का काम कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पंजाबी बाग स्थित ईएसआई अस्पताल की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई है। आग लगने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गई है। मौके पर दमकल की सात गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने का काम कर रही हैं।
Delhi: A fire breaks out on the third floor of ESI Hospital, Punjabi Bagh. Seven fire tenders present at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/fImBsJJfov
विज्ञापन
— ANI (@ANI) May 20, 2021
दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि आज दोपहर करीब एक बजकर 16 मिनट पर अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि हादसे में किसी के हताहत होने की अब तक सूचना नहीं है। साथ ही ये भी कहा कि यह आग अस्पताल के कोविड-19 ब्लॉक में नहीं लगी थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को सुरक्षित स्थान में पहुंचा दिया गया है। हालांकि अस्पताल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। गर्ग ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल की ओर दमकल की कुल सात गाड़ियों को रवाना किया गया। दमकल कर्मियों का अभियान अभी जारी है।
वहीं कुछ दिन पहले विकासपुरी के यूके नर्सिंग होम में भीषण आग लग गई थी। आग लगते ही पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई थी। मरीजों और स्टाफ की जान पर बन आई थी। दमकल कर्मियों ने अस्पताल के स्टाफ के साथ मिलकर 31 मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित निकाला था।
अस्पताल के स्टाफ ने बताया था कि आग पहली मंजिल पर बने स्टोर से लगी और बाकी जगह फैल गई। करीब 30 से अधिक दमकल कर्मियों को काम पर लगाया गया था। मरीजों में 17 कोविड पॉजिटिव मरीज भी थे। उनको निकालना चुनौती था। अस्पताल में धुंआ भरता जा रहा था। दमकल कर्मियों ने अंदर घुसकर अस्पताल के शीशे तोड़ कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाले थे।