फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Punjabi Bagh 4 men sexually assaulted women by intoxicating her while she search missing daughter

हैवानियत: बेटी को ढूंढ रही महिला से मदद के बहाने चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, रातभर बेहोश पड़ी रही पीड़िता

Sat, 16 Apr 2022 12:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 16 Apr 2022 12:04 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से नेपाल की रहने वाली महिला अपने पति व बच्चों के साथ पंजाबी बाग इलाके में रहती है। महिला का पति प्राइवेट नौकरी करता है। गुरुवार रात को अचानक महिला की नाबालिग बेटी बिना कुछ बताए घर से निकल गई।

विज्ञापन
Delhi Punjabi Bagh 4 men sexually assaulted women by intoxicating her while she search missing daughter
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग बेटी को ढूंढने निकली महिला के साथ चार लोगों ने मदद के बहाने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


36 वर्षीय पीड़िता को सुबह जब होश आया तो उसने पुलिस को कॉल की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों की पहचान नवीन सिंह भंडारी (28), बिस्व मोहन आचार्य (26) और अक्षय तनेजा (30) के रूप में की है। पुलिस को इनके चौथे साथी की तलाश है। पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से नेपाल की रहने वाली महिला अपने पति व बच्चों के साथ पंजाबी बाग इलाके में रहती है। महिला का पति प्राइवेट नौकरी करता है। गुरुवार रात को अचानक महिला की नाबालिग बेटी बिना कुछ बताए घर से निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक रेस्त्रां के बाहर मिले थे आरोपी

महिला बेटी को ढूंढने के लिए घर से निकली। इस दौरान महिला को एक रेस्त्रां के बाहर आरोपी लड़के मिले। उन्होंने महिला से देर रात घूमने का कारण पूछा। महिला ने बेटी के बारे में बताया तो आरोपी उसकी मदद की बात करने लगे। आरोपी महिला के साथ इधर-उधर लड़की की तलाश करते रहे। बाद में बहाने से महिला को मादीपुर के एक मकान में ले गए।

वहां कोल्डड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ पीड़िता को पिला दिया। इसके बाद महिला ने अपनी सुधबुध खो दी। आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी फरार हो गए। पीड़िता को जब होश आया तो उसने मादीपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया और मामला दर्ज कर लिया।

बाद में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। चौथे की तलाश की जा रही है। हालांकि वारदात में उसकी भूमिका होने की कम ही संभावना जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed