{"_id":"5fabfc24dab7e165cd22badd","slug":"delhi-prisoner-suicide-in-mandoli-jail-family-says-he-is-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मंडोली जेल में फांसी लगाकर कैदी ने दी जान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मंडोली जेल में फांसी लगाकर कैदी ने दी जान, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Wed, 11 Nov 2020 08:28 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 11 Nov 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
मंडोली जेल में कैदी ने लगाई फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडोली जेल में लूटपाट और हत्या के मामले में बंद एक कैदी ने शौचालय में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की शिनाख्त विवेक उर्फ सागर चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन
मामले की सूचना राजस्थान में उसके परिवार को दी गई। जेल रिकॉर्ड में मृतक का नाम विवेक लिखा हुआ था जबकि परिवार उसका नाम सागर चौधरी बता रहा है। परिवार का कहना है कि बेटा नौ साल से गायब था। परिजनों ने जेल में ही विवेक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ऐसे आरोपों से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मंगलवार दिन में हर्ष विहार स्थित मंडोली जेल में अन्य कैदियों ने विवेक को शौचालय में फंदे से लटका देखकर मामले की सूचना जेल प्रशासन को दी थी। जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोकल पुलिस को बुलाया गया। जांच में पता चला कि विवेक हत्या और लूट के एक मामले में वर्ष 2016 से मंडोली जेल में बंद था।
विज्ञापन
जेल में उसने अपना नाम विवेक और पता हाथरस यूपी का लिखवाया हुआ था। पुलिस ने हाथरस संपर्क कर उसके पिता नरेंद्र से संपर्क करने का प्रयास किया। यूपी पुलिस ने बताया कि नरेंद्र यहां से छोड़कर राजस्थान शिफ्ट हो गया था। किसी तरह नरेंद्र का नंबर जुटाकर उसको बेटे के आत्महत्या की सूचना दी गई।
परिवार बुधवार को दिल्ली में पहुंचा। परिजनों का कहना था कि उनका बेटा 2011 से गायब था। इसकी गुमशुदगी भी उन्होंने पुलिस से कराई हुइ थी। परिवार नौ सालों से उसको ढूंढ रहा था। उनके बेटे का नाम विवेक नहीं सागर चौधरी है। अब जेल प्रशासन इस नाम की गुत्थी को सुलझाने में जुटा हुआ है। उसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।