फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Prison Call from Tihar jail for 25 lakhs extortion, Two Arrested

दिल्ली: तिहाड़ जेल से बदमाश अजीम ने मांगी 25 लाख रंगदारी, दो गिरफ्तार

Thu, 11 Jul 2019 07:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 11 Jul 2019 07:34 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Prison Call from Tihar jail for 25 lakhs extortion, Two Arrested
demo pic

वेलकम इलाके में जींस के बड़े कारोबारी को फोन कर तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश अजीम ने 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। तीन जुलाई को कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग की और एक चिट्ठी में एक कारतूस फेंके। चिट्ठी में कहा गया था कि रुपये नहीं दिए तो गोली मार दी जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मंगलवार को जिले के स्पेशल स्टाफ ने अजीम के दो गुर्गों सलीम उर्फ आमिर उर्फ टिल्लन (25) और इसरार उर्फ पोपट (34) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व एक एसयूवी बरामद की गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, समद (बदला नाम) परिवार के साथ वेलकम इलाके में रहते हैं। इनका गांधी नगर में जींस का बड़ा कारोबार है। कुछ दिन से उनके पास 25 लाख रुपये रंगदारी मांगने के लिए कॉल आ रहे थे। उस समय उन्होंने मामले को नजरअंदाज कर दिया। उधर, 3 जुलाई की रात करीब 1:30 बजे दो नकाबपोश बदमाश समद के घर पहुंचे। हवा में गोली चलाने के बाद उन्होंने घर के बाहर एक चिट्ठी फेंक दी। उसमें एक कारतूस था। चिट्ठी में लिखा था कि अभी तो टॉफी (कारतूस) भेजी है। रुपये नहीं दिए तो जल्द ही टॉफी खिला भी देंगे। घटना के बाद समद बुरी तरह डर गया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस और स्पेशल स्टाफ ने छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विनय यादव की टीम ने समद को कॉल करने वाले नंबरों की पड़ताल की तो पता चला कि, एक कॉल तिहाड़ जेल के अंदर से और दूसरी मुरादाबाद से की गई थी। मुरादाबाद वाली कॉल सीलमपुर के बदमाश सलीम टिल्लन के नंबर से की गई थी। पुलिस ने सलीम की तलाश में मुरादाबाद, संभल और नैनीताल आदि जगहों पर छापेमारी की। सलीम व उसके साथी इसरार को दिल्ली से दबोचा गया। उन्होंने बताया कि अजीम के कहने पर ही समद के घर गोली चलाकर चिट्ठी डाली गई थी। पुलिस ने कॉल की सूचना तिहाड़ जेल प्रशासन को दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed