फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi pregnant woman died in dwarka of electrocuted when she was near water pump

बारिश से टूटा परिवार पर कहर, करंट लगने से गर्भवती महिला की मौत

Sat, 28 Jul 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Jul 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
delhi pregnant woman died in dwarka of electrocuted when she was near water pump
करंट से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

जिस घर में नए मेहमान के आने की तैयारियां चल रही थीं वहां अब मातम पसरा है। दिल्ली के द्वारका में 26 जुलाई की बारिश की वजह से एक ऐसी दुर्घटना हो गई जिससे एक पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दो दिन पहले(26 जुलाई) द्वारका के भरत विहार स्थित एक घर में गर्भवती महिला रोज की तरह पानी का मोटर चलाने गई।

बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से बिजली की तारों में करंट उतर आया और मोटर चलाते वक्त महिला को करंट लग गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

महिला की मौत के साथ ही उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। घर की बहू के साथ ही घर के चिराग को खोने के बाद अब परिवार का बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed