{"_id":"68be2aa5c7c63cd3830c8708","slug":"delhi-politics-aap-attacks-rekha-gupta-s-husband-s-presence-in-the-meeting-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : रेखा गुप्ता के पति की मीटिंग में मौजूदगी पर आप का हमला, कहा- दिल्ली सरकार बन गई है फुलेरा की पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : रेखा गुप्ता के पति की मीटिंग में मौजूदगी पर आप का हमला, कहा- दिल्ली सरकार बन गई है फुलेरा की पंचायत
Mon, 08 Sep 2025 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 08 Sep 2025 06:32 AM IST
सार
आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार अब फुलेरा की पंचायत बन गई है, जहां महिला प्रधान के पति ही प्रधान की तरह काम करते थे।
विज्ञापन
दिल्ली आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पति आधिकारिक बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं और अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी करते हैं, जो पूरी तरह असंवैधानिक है। आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार अब फुलेरा की पंचायत बन गई है, जहां महिला प्रधान के पति ही प्रधान की तरह काम करते थे।
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पहले भी सीएम के पति आधिकारिक मीटिंग में बैठते थे और अब उनकी तस्वीरें रेखा गुप्ता के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की जा रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा परिवारवाद पर कांग्रेस को गालियां देती रही है, क्या यह खुद परिवारवाद नहीं है?
विज्ञापन
आप नेता ने पूछा कि ऐसा कौन सा काम है, जो केवल मुख्यमंत्री का परिवार ही कर सकता है? क्या वजह है कि सीएम अपने पति को सरकारी सिस्टम में शामिल कर रही हैं? संविधान और लोकतंत्र का इस तरह मजाक उड़ाना दिल्ली की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
आप ने भाजपा से पूछा कि रेखा गुप्ता के पति सरकार में किस पद पर हैं और किस अधिकार से वे अफसरों की बैठकों में बैठते हैं। पार्टी ने चेतावनी दी कि दिल्ली कोई फुलेरा की पंचायत नहीं है और इस तरह की परंपरा यहां नहीं चलेगी।