फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Policemen will become groomsmen at the wedding of gangster and lady don

Delhi : गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी में पुलिसवाले बनेंगे बराती, गैंगवार की आशंका में सुरक्षा रहेगी मजबूत

Fri, 08 Mar 2024 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 03:12 AM IST
सार

काला महज छह घंटे की जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आएगा। अदालत ने उसे शादी के लिए पैरोल दी है। शादी के लिए पुलिस अधिकारियों को अनौपचारिक रूप से फोन कर न्योता दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Delhi: Policemen will become groomsmen at the wedding of gangster and lady don
अनुराधा चौधरी और संदीप जठेड़ी उर्फ काला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के गैंगस्टर काला जठेड़ी व राजस्थान की लेडी डॉन कही जाने वाली अनुराधा चौधरी की द्वारका में 12 मार्च को होने वाली शादी में पुलिसकर्मी बराती बनेंगे। काला महज छह घंटे की जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आएगा। अदालत ने उसे शादी के लिए पैरोल दी है। शादी के लिए पुलिस अधिकारियों को अनौपचारिक रूप से फोन कर न्योता दिया जा रहा है। शादी का निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वहीं, गैंगवार की आशंका के मद्देनजर पुलिसकर्मी इस शादी में तैनात रहेंगे। काला व अनुराधा चार साल से प्रेम संबंधों में हैं। शादी के बाद अनुराधा परिवार के साथ चली जाएगी। वह पहले से जमानत पर है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, अनुराधा तलाकशुदा है। वर्ष 2006 में उनकी मुलाकात शेखावाटी कॉलेज, सीकर के लेक्चरार फेलिक्स दीपक मिंज से हुई थी। दोनों ने मई, 2007 में शादी की थी, लेकिन 2013 में दोनों अलग हो गए। वर्ष 2015 में अजमेर जेल में अनुराधा की मुलाकात राजस्थान के गैंगस्टर आनंद पाल सिंह से हुई। जेल से बाहर आने के बाद काला के साथ मिलकर अनुराधा ने कई वारदात अंजाम दीं। इसके बाद दोनों छिपने के लिए नवंबर, 2020 में विक्की सिंह (गैंगस्टर आनंद पाल सिंह का भाई, तब तक आनंदपाल मारा जा चुका था) के निर्देश पर इंदौर पहुंच गए। यहां दोनों दंपती की तरह रहने लगे। इस दौरान दोनों में प्यार हो गया। दोनों इंदौर में चार माह तक रहे। काला इस समय तिहाड़ में बंद है। अनुराधा काला के माता-पिता की देखभाल कर रही है।
विज्ञापन


ऐसे पकड़े गए दोनों
मार्च, 2021 में दोनों ने इंदौर छोड़ दिया और बिहार चले गए। दोनों विवेकानंद कॉलोनी, पूर्णिया में किराये पर रहे। 30 जून, 2021 को बिहार से निकले और लखनऊ पहुंच गए। इसके बाद शिरडी, मुंबई, तिरूपति, मथुरा, आगरा आदि जगहों पर गए। जुलाई, 2021 के दूसरे सप्ताह में रघुनाथ रेजीडेंसी, बहारदपुर, हरिद्वार चले गए। इसी माह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों को यमुनानगर से सहारनपुर हाईवे पर सरवासा टोल के पास पकड़ लिया। उस समय अनुराधा पर राजस्थान पुलिस ने 10,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि काला की गिरफ्तारी पर सात लाख रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को सता रही चिंता
तिहाड़ से बिंदापुर, द्वारका स्थित मोहन गार्डन में शादी समारोह स्थल 12 किलोमीटर दूर है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि इस रास्ते पर काला पर जानलेवा हमला हो सकता है। वहीं, काला शादी के दौरान फरार भी हो सकता है। ऐसे में सुरक्षा के साथ-साथ उस पर नजर भी रखनी जरूरी है।

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली

  • शादी स्थल पर अभी से सुरक्षा व्यवस्था संभाली।- स्पेशल सेल व तीसरी बटालियन के जवान रहेंगे तैनात।
  • पुलिस ने रास्ते व शादी स्थल की तीन बार रेकी की है।
  • बैंक्वट हॉल में काम करने वाले स्टाफ से पूछताछ कर आईडी ली।
  • पुलिस ने आयोजकों से मेहमानोंं की सूची मांगी।
  • शादी में आने वाले बदमाशों की फोटो पुलिसकर्मियों को दी।
  • शादी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगी। सीसीटीवी कैमरे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed