{"_id":"5f8e7d628ebc3e9be83adf79","slug":"delhi-policeman-suspended-for-beating-a-begger-while-drunken","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: शराब के नशे में भिखारी की पिटाई करने वाला दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: शराब के नशे में भिखारी की पिटाई करने वाला दरोगा निलंबित
Tue, 20 Oct 2020 11:32 AM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सोशल मीडिया पर एक दरोगा का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वीडियो में दरोगा पर एक भिखारी की पिटाई का आरोप था, जिसका एक शख्स ने वीडियो बना लिया था।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने वीडियो की जांच कराई तो दरोगा की तैनाती आदर्श नगर थाने में पाई गई, जिसके बाद दरोगा जितेंद्र को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
शुरुआती जांच के बाद डीसीपी विजयंता आर्य ने दरोगा जितेंद्र को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी ने सोमवार शाम को अपने ट्विटर हैंडल से कार्रवाई की जानकारी दी है। दरोगा के वायरल वीडियो की जांच में पता चला कि यह वीडियो आदर्श नगर इलाके का है।
विज्ञापन
दरोगा आदर्श नगर थाने में तैनात है। दरोगा का नाम जितेंद्र है। वीडियो बनाने वाला शख्स यह भी कहता सुनाई दे रहा था कि पुलिसकर्मी ने एक पार्किंग वाले से शराब की बोतल भी ली है। वीडियो पांच मिनट 36 सेकेंड का था। वीडियो में दिखाई दे रहा दरोगा नशे में धुत दिख रहा था।