फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police vs lawyers clash live updates of day lawyers hold peaceful strike and press conference

निचली अदालतों में वकील कर रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन, कोर्ट आने वालों को दिया फूल

Thu, 07 Nov 2019 02:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 07 Nov 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
delhi police vs lawyers clash live updates of day lawyers hold peaceful strike and press conference
वकीलों ने दिया लोगों को फूल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की जिला अदालतों की कॉर्डिनेशन कमेटी ने बुधवार शाम सभी बार एसोसिएशनों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें अध्यक्षों ने सभी निचली अदालतों में हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। इससे गुरुवार(7 नवंबर) को भी सभी निचली अदालतों में कामकाज ठप है। 

विज्ञापन


वकीलों ने अदालत आने वालों को दिया सफेद फूल
दिल्ली की निचली अदालतों में आज वकील शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के तहत आज उन्होंने साकेत जिला अदालत आने वाले लोगों को सफेद फूल दिया।
विज्ञापन



रोहिणी कोर्ट में चल रही वकीलों की बैठक, साकेत कोर्ट में शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी
जानकारी के अनुसार रोहिणी कोर्ट में वकीलों की बैठक जारी है। वहीं साकेत कोर्ट में आज भी वकीलों का शांतिपूर्ण धरना जारी है। वकीलों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक वह प्ररदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को वकीलों ने रखी थीं ये मांगें
कॉर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष महावीर सिंह और धीर सिंह कसाना ने बुधवार को कहा था कि तीस हजारी कोर्ट में वकील को गोली मारने के आरोपी पुलिसकर्मी अब भी खुले घूम रहे हैं। उन्हें पुलिस के अधिकारी गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे।

उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन तब तक काम पर नहीं लौटेंगी, जब तक आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता। इसलिए तीस हजारी, साकेत, द्वारका, पटियाला हाउस, राउज एवेन्यू और कड़कड़डूमा कोर्ट में पूरी तरह काम की हड़ताल रहेगी।

उधर, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि अदालतों के बाहर किसी भी प्रकार की हिंसक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने साफ कर दिया कि अदालतों के बाहर वकील, पुलिस या किसी अन्य के द्वारा कोई हिंसा होती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने बताया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया इन दिनों हो रही सभी घटनाओं को गंभीरता से ले रहा है। पुलिसकर्मियों सहित वकीलों की गतिविधियों पर भी नजर है। उन्होंने वकीलों से अपील की है कि वे किसी भी हालत में हिंसात्मक गतिविधि में शामिल होने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed