{"_id":"6acdf8316fd7b28f7108df5f","slug":"delhi-police-takes-action-against-social-media-handles-spreading-rumors-registers-four-firs-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ की कार्रवाई, चार एफआईआर दर्ज कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ की कार्रवाई, चार एफआईआर दर्ज कीं
Tue, 13 Oct 2026 02:53 PM IST
Vijay Singh Pundir
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:53 PM IST
सार
दिल्ली में एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार एफआईआर दर्ज की हैं। जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान से संचालित कुछ सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए झूठी खबरें फैलाई गईं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर राजधानी में हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर कथित तौर पर अफवाहें फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ चार प्राथमिकी दर्ज की हैं।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, सीमा पार से भारत-विरोधी गतिविधियां और झूठी खबरें फैलाने में कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स भी सक्रिय पाए गए हैं। 10 अक्टूबर को कई पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स ने कथित तौर पर विरोध-प्रदर्शनों के दौरान मौतों का दावा करने वाली झूठी खबरें फैलाई थीं।
विज्ञापन
यह भी सामने आया है कि पाकिस्तान से ऑपरेट करने वाले यूजर्स भारतीय बनकर नकली वीडियो और गुमराह करने वाली खबरें भी फैला रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, अब तक लगभग 500 सोशल मीडिया पोस्ट हटाए जा चुके हैं, जो कथित तौर पर अफवाहें फैला रहे थे या लोगों के बीच अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने सोमवार के मार्च के दौरान कथित नियमों के उल्लंघन को लेकर कई एफआईआर भी दर्ज की हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सोमवार को विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में बाराखंबा रोड और तिलक मार्ग पुलिस स्टेशनों में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस के अनुसार, ये एफआईआर विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर बैरिकेड तोड़ने और सड़कों पर ग्रैफिटी बनाने से जुड़ी हैं।