{"_id":"5ce23de4bdec22077268a273","slug":"delhi-police-sub-inspector-killed-in-a-fight-with-miscreants-in-kasturba-nagar-vivek-vihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः खाना खाकर टहलने के लिए निकला सब-इंस्पेक्टर, बदमाशों ने छोटी सी बात पर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः खाना खाकर टहलने के लिए निकला सब-इंस्पेक्टर, बदमाशों ने छोटी सी बात पर ले ली जान
Mon, 20 May 2019 01:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 20 May 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
मृतक सब इंस्पेक्टर राजकुमार
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में रविवार रात ऐसी घटना हुई जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई। बीती रात खाना खाकर घर से टहलने निकले एक सब-इंस्पेक्टर की छोटी सी बात पर बदमाशों ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
सब-इंस्पेक्टर की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। उनके परिवार का कहना है कि रात में ड्यूटी से घर लौटने के बाद उन्होंने खाना खाया। खाना खाकर रात में वह घर से बाहर टहलने निकले थे कि उनका सामना कुछ बदमाशों से हो गया, जिनसे उनकी झड़प हो गई।
विज्ञापन
इस झगड़े की वजह थी इलाके में लगा पुलिस का स्थायी पिकेट, जहां शराब तस्कर रहते थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है। पहले आरोप शराब तस्करों से झगड़े का जरूर लग रहा था लेकिन अब पुलिस ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि वह शराब तस्कर नहीं बल्कि स्थानीय युवक ही हैं।
विज्ञापन