फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police sub-inspector arrested for taking bribe

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस का उप निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 09:08 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए उपयोगी
विज्ञापन

-दिल्ली पुलिस ने विजिलेंस यूनिट ने किया गिरफ्तार
-जमानत रिपोर्ट तैयार करने को मांगे थे पैसे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की विजिलेंस विभाग ने प्रेम नगर थाने में तैनात एक उप निरीक्षक भरत दहिया को दस हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक पर आरोप है कि शिकायतकर्ता से उसके मुताबिक जमानत रिपोर्ट तैयार करने के लिए दस हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने पर विजिलेंस विभाग ने उप निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विजिलेंस विभाग के पुलिस उपायुक्त विष्णु कुमार ने बताया कि गाजियाबाद के निवासी ने शिकायत दी कि उप निरीक्षक उसकी मां से जुड़े एक मामले में जमानत रिपोर्ट तैयार करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा है। आरोपी उप निरीक्षक ने पहले 2 लाख रुपये की मांग की थी, लेकिन बातचीत के बाद सौदा 50 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता पहले ही पांच हजार रुपये दे चुका था और उसने बातचीत की ऑडियो भी रिकॉर्ड कर ली थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने विभाग को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी एसआई उसे धमकी दे रहा है कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह परिवार के अन्य सदस्यों को भी अतिरिक्त मामलों में फंसा देगा। शिकायत की पुष्टि करने के बाद सोमवार रात प्रेम नगर थाने में विजिलेंस विभाग की टीम ने घेराबंदी कर दी। टीम ने शिकायतकर्ता को दस हजार रुपये आरोपी उप निरीक्षक को देने के लिए भेजा। पैसे लेने के दौरान विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथों धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी उप निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article