फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police stopped the murder by arresting the miscreant was planning to kill Ankit Gulia

Delhi: पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर हत्या की वारदात रोकी, विरोधी गिरोह के अंकित गुलिया को मारने की रच रहा था साजिश

Tue, 05 Jul 2022 09:50 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 05 Jul 2022 09:50 PM IST
सार

आरोपी केबल ऑपरेटर्स, सटोरियों व सांसियों सें रंगदारी वसूलने में लगा हुआ था। संग्राम सिंह उत्तराखंड पुलिस की कस्टडी से अमित भूरा नाम के गैंगस्टर को छुड़ाने में शामिल रहा है। उस समय भूरा को मेरठ कोर्ट में पेश करने के लिए लाया जा रहा था।

विज्ञापन
Delhi Police stopped the murder by arresting the miscreant was planning to kill Ankit Gulia
बदमाश गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एजीएस यूनिट की टीम ने सद्दाम गौरी व नीरज बवानिया गिरोह के सक्रिय बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान संग्राम उर्फ शक्ति गुर्जर के रूप में हुई। ये बदमाश विकास लगरपुरिया गिरोह का विरोधी है। वह विकास लगरपुरिया के चचेरे भाई अंकित गुलिया की हत्या करने की साजिश रच रहा था।

विज्ञापन


आरोपी केबल ऑपरेटर्स, सटोरियों व सांसियों सें रंगदारी वसूलने में लगा हुआ था। संग्राम सिंह उत्तराखंड पुलिस की कस्टडी से अमित भूरा नाम के गैंगस्टर को छुड़ाने में शामिल रहा है। उस समय भूरा को मेरठ कोर्ट में पेश करने के लिए लाया जा रहा था।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त धीरज कुमार के अनुसार, एसीपी उमेश बड़थ्वाल की देखरेख में पुलिस टीम ने सागर पुर निवासी संग्राम सिंह उर्फ शक्ति गुर्जर (24) को छावला नजफगढ़ से गिरफ्तार किया है। उसके पास से देशी कट्टा व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी उगाही की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी संग्राम सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह विकासपुरी में स्थित एक रेस्तरां के मालिक से प्रोटेक्शन मनी मांग रहा था। उसकी महिला दोस्त उसी रेस्त्रा में काम करती थी। रेस्त्रा मालिक ने रंगदारी दने से मना कर दिया था और इसकी जानकारी विकास लगरपुरिया गिरोह को दे दी। विकास ने नजदीकी अंकित गुलिया ने संग्राम सिह को प्रोटेक्शन मनी देने से मना करवा दिया था। इस पर पर दोनों के बीच दुश्मनी पैदा हो गई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संग्राम के खिलाफ पहले से साउथ कैंपस, सागरपुर व अपराध शाखा में मामले दर्ज हैं। पिता की मौत के बाद 18 साल की आयु में ही संग्राम अपराध की दुनिया में शामिल हो गया। वर्ष 2018 में तिहाड़ में ये सद्दाम गौरी के संपर्क में आया और उसके बाद उसके गिरोह का सदस्य बन गया। एरिया में धाक जमाने के लिए इसने वर्ष 2018 में जोग्गा नामक बदमाश पर फायरिंग की थी। इसके बाद ये रंगदारी मांगने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed