फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police Special cell arrested arms supplier

स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा मौत का सौदागर, हथियार लेकर महीने में दो से तीन बार आता था दिल्ली

Thu, 28 Nov 2019 08:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Nov 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
delhi police Special cell arrested arms supplier
दिल्ली पुलिस ने हथियार तस्कर किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अक्षरधाम मंदिर के पास से एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिल्ली व एनसीआर के बदमाशों को 700 से ज्यादा पिस्टल की सप्लाई कर चुका है। 

विज्ञापन


आरोपी बुरहान, मध्यप्रदेश से महीने में दो से तीन बार हथियार सप्लाई करने दिल्ली-एनसीआर आता था। आरोपी कारतूस मध्यप्रदेश में स्थित गन हाउस से लेता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 पिस्टल व 100 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर संजय गुप्ता को सूचना मिली थी कि हथियार तस्कर राजू देशी (25) बदमाशों को हथियार सप्लाई करने दिल्ली आएगा। सूचना के बाद एसीपी ललित मोहन नगर व हृदय भूषण की देखरेख में इंस्पेक्टर संजय गुप्ता, राजेश कुमार एसआई रोहित कुमार व अजय स्वामी की टीम गठित की गई। टीम ने अक्षरधाम मंदिर के पास एनएच-9 पर घेराबंदी कर राजू देशी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू देशी मूलरूप से बुलढाणा, महाराष्ट्र का रहने वाला है। बाद में इसका परिवार बुरहानपुर, मध्यप्रदेश आ गया था। यहां वह स्थानीय बदमाशों के संपर्क में आकर अवैध हथियार सप्लाई करने लगा। वह एक पिस्टल छह से नौ हजार रुपये में खरीदकर दिल्ली-एनसीआर में 15 से 20 हजार रुपये में बेचता था। एक कारतूस को वह 250 से 300 रुपये में बेचता था। 


पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पिस्टल को बुरहानपुर, मध्यप्रदेश में अवैध हथियार बनाने वालों से लेता था। कारतूस मध्यप्रदेश में स्थित गन हाउस से लेता था। दिल्ली पुलिस के निशाने पर मध्यप्रदेश के कई गन हाउस हैं। अधिकारियों के अनुसार आरोपी पिछले करीब तीन वर्ष से अवैध हथियार सप्लाई कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed