फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police South East District apprehended 25 illegal Bangladeshi immigrants

Action: दक्षिणी दिल्ली में पकड़े गए 25 अवैध बांग्लादेशी प्रवासी, पुलिस का अभियान जारी

Thu, 25 Sep 2025 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 25 Sep 2025 06:57 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police South East District apprehended 25 illegal Bangladeshi immigrants
demo - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस के दक्षिण पूर्व जिले ने 25 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को पकड़ा है। दक्षिण पूर्व जिले की एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा ने मीडिया से यह जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले भी पकड़े गए थे दो बांग्लादेशी
कुछ दिन पहले भी दक्षिण पश्चिम जिले के ऑपरेशन सेल ने दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा था। आरोपियों की पहचान शिशिर ह्यूबर्ट रोजारियो और तौहीदुर रहमान के रूप में हुई है। दोनों 2014 से अवैध रूप से रह रहे थे।


जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि पुलिस टीम को महिपालपुर में कुछ अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के रहने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। उनसे पहचान संबंधी दस्तावेज़ मांगे और गहन पूछताछ की। दोनों नागरिक कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।

पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह बांग्लादेशी नागरिक हैं। 11 साल पहले भारत में प्रवेश किया था। उनका वीजा समाप्त हो गया था, उसके बाद दोनों अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे थे। वह अलग अलग जगहों पर नौकरी कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश करने के बाद हिरासत केंद्र भेज दिया है। पुलिस इनके निर्वासन की प्रक्रिया कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed