फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Traffic Advisory News: Delhi Police shared information in view of Republic Day rehearsals

Delhi Traffic Advisory: आज फुल ड्रेस रिहर्सल से प्रभावित रहेगा यातायात, एडवाइजरी जारी; ये मार्ग रहेंगे बंद

Thu, 23 Jan 2025 07:21 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 23 Jan 2025 07:21 AM IST
सार

Delhi Traffic Advisory For Today: पुलिस के मुताबिक व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आज 9:15 के बाद ट्रैफिक बंद हो जाएगा। परेड का समय 12-12:15 बजे तक है, उसके बाद इसे खोल दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Delhi Traffic Advisory News: Delhi Police shared information in view of Republic Day rehearsals
फुल ड्रेस रिहर्सल, file - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Republic Day 2025 Parade Full Dress Rehearsal News: गणतंत्र दिवस की रिहर्सल को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपना प्लान जारी कर दिया है। परेड रिहर्सल के दौरान रफी मार्ग, मान सिंह रोड और जनपथ ये तीनों रास्ते बंद कर दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि व्यापक इंतजाम किए गए हैं। परेड का समय 12-12:15 बजे तक है, उसके बाद इसे खोल दिया जाएगा। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस डीसीपी ट्रैफिक ढाल सिंह ने कहा, '26 जनवरी के लिए 23 तारीख को फुल ड्रेस परेड की रिहर्सल होती है। इसके लिए परेड का समय 10:30 होता है। इससे दो-तीन घंटे पहले ही ट्रैफिक और पुलिस की व्यवस्था कर दी जाती है। इसके चलते रफी मार्ग, मान सिंह रोड और जनपथ, ये तीनों रास्ते बंद कर दिए जाते हैं। व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 9:15 के बाद ट्रैफिक बंद हो जाएगा, परेड का समय 12-12:15 बजे तक है, उसके बाद इसे खोल दिया जाएगा।'
विज्ञापन

 

23 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। परेड विजय चौक से शुरू होकर तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग और सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले तक जाएगी। इन मार्गों पर दोनों तरफ यातायात प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, लोग रिंग रोड आश्रम चौक से सराय काले खां से आईपी फ्लाईओवर से राजघाट से रिंग रोड होते हुए आगे जा सकेंगे। मदरसा से लोधी रोड टी प्वाइंट से अरबिंदो मार्ग से एम्स चौक से रिंग रोड से धौला कुआं से वंदे मातरम मार्ग से शंकर रोड से पार्क स्ट्रीट या मंदिर मार्ग के रास्ते यात्रा कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed