{"_id":"58d017f44f1c1b425c1a180c","slug":"delhi-police-saved-the-life-of-this-new-angel-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने बचाई नन्हीं जान, पीसीआर में जन्मी परी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस ने बचाई नन्हीं जान, पीसीआर में जन्मी परी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
pcr
- फोटो : अमर उजाला
बुराड़ी इलाके में दिल्ली पुलिस ने इंसानियत का फर्ज निभाकर दुनिया में आने वाली एक नन्हीं परी की जान बचाई। दरअसल, प्रसव पीड़ा से गुजर रही एक महिला ने पीसीआर से मदद मांगी।
विज्ञापन
फौरन महिला सिपाही के साथ पीसीआर वैन को पीड़िता के घर भेजा गया। लेकिन रास्ते में ही वह प्रसव पीड़ा से छटपटाने लगी और महिला सिपाही की मदद से उसने पीसीआर वैन में ही बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन
पीसीआर के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 12.34 बजे एक महिला ने प्रसव पीड़ा होने की बात कर मदद मांगी। कॉल को गंभीरता से लेते हुए नॉर्थ जोन के पीसीआर इंस्पेक्टर विरेंद्र यादव ने महिला सिपाही से लैस एक पीसीआर को गली नंबर-10, जगतपुर गांव में भेजा।
विज्ञापन
वहां मीरा (20) प्रसव पीड़ा से छटपटा रही थी। स्टाफ ने महिला को पीसीआर से अस्पताल ले जाने लगी। वजीराबाद फ्लाईओवर के पास महिला दर्द से छटपटाने लगी।
ऐसे में पीसीआर रोककर महिला सिपाही जयश्री ने ही महिला की डिलीवरी कराई। इसके बाद मां-बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों अभी स्वस्थ हैं।