फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police's most wanted list, former MLA, announced reward

पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में दिल्ली का पूर्व विधायक, इनाम भी घोषित 

Mon, 23 May 2016 04:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 May 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi police's most wanted list, former MLA, announced reward
दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने अपनी 10 टॉप टेन मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची बढ़ाकर जब 20 की गई तो उसमें दिल्ली के पूर्व विधायक रामवीर शौकीन का नाम भी शामिल किया गया है। रामवीर शौकीन पर गैंगस्टर नीरज बवाना के साथ मिलकर कई आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन


वह लंबे समय से फरार है। उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा के कहने पर पूर्व विधायक को इस सूची में शामिल किया गया है। बताते चले कि रामवीर शौकीन पर बीते साल ही मकोका के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


उस पर एक आपराधिक सरगना के साथ शामिल होने का आरोप है। इस सरगना को उसका भांजा नीरज बवाना चलाता है। पुलिस अधिकारियों की माने तो इस सप्ताह यह नई सूची थानों समेत सभी यूनिट को दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय से फरार है रामवीर शौकीन

Delhi police's most wanted list, former MLA, announced reward
पुलिस - फोटो : amar ujala

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में लगातार बढ़ रहे अपराध को देखते हुए दो महीने के भीतर ही मोस्ट वांटेड की नई सूची जारी की है। इस बार सूची को बनाने के लिए क्राइम ब्रांच को भी शामिल किया गया। 

शौकीन को क्राइम ब्रांच के कहने पर ही इस सूची में शामिल किया गया, जबकि बाकी को जिला पुलिस उपायुक्त की ओर से दी गई सूची के आधार पर शामिल किया गया है। 

पूर्व विधायक के अलावा इस सूची में बाहरी दिल्ली का टिटू, अलीपुर का मनजीत महाल, शक्ति, नफे मंत्री, और रविंद्र भोलू शामिल है। यह साउथ वेस्ट में गैंग चलाते हैं। इसके अलावा हेमंत प्रधान भी शामिल है जो कि पूर्व विधायक भरत सिंह की हत्या में वांछित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed