फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police registered FIR against CM Atishi with Aam Aadmi Party delhi election 2025

CM Atishi News: सीएम आतिशी पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, अरविंद केजरीवाल का आया रिएक्शन

Tue, 14 Jan 2025 10:28 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 14 Jan 2025 10:28 AM IST
सार

Delhi CM News: दिल्ली में चुनाव होने वाले हैं। इसी बीच पुलिस ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Delhi Police registered FIR against CM Atishi with Aam Aadmi Party delhi election 2025
सीएम आतिशी (फाइल फोटो) - फोटो : X/AAP

विस्तार

नई दिल्ली जिले के नॉर्थ एवेन्यू थाने में आम आदमी पार्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि आम आदमी पार्टी फर्जी फोटो लगाकर प्रचार कर रही है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है। वहीं गोविंद पुरी में मुख्यमंत्री आतिशि पर सरकारी वाहन के चुनाव में इस्तेमाल करने पर एफआईआर दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने भाजपा-कांग्रेस पर कसा तंज
सीएम आतिशी पर एफआईआर दर्ज होने पर अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि इनके नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, साड़ी, कंबल, सोने की चैन आदि बांटते हैं। फर्जी वोट बनवाते हैं। फिर भी एक एफआईआर तक दर्ज नहीं होती है। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ तुरंत एफआईआर हो जाती है। आम आदमी पार्टी पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। इस सड़े गले सिस्टम को जनता के साथ मिलकर बदलना है। मिलकर साफ करना है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों उसी सड़े गले सिस्टम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन

 

सीएम आतिशी रोड शो के बाद नहीं भर सकी थीं पर्चा
आम आदमी पार्टी (आप) की प्रत्याशी और मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में बीते सोमवार को नामांकन रैली की थी। लेकिन बिना पर्चा भरे लौट गईं थी। सीएम आतिशी देरी से नामांकन करने पहुंची थीं। जिसकी वजह से वापस जाना पड़ा। रोड शो से पहले उन्होंने कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद गिरी नगर गुरुद्वारा पहुंची और मत्था टेका था। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी उनके साथ करीब डेढ़ किलोमीटर के मेगा रोड शो में शामिल हुए थे। 

वहीं उनकी रैली में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग आए थे। इस दौरान सिसोदिया ने कहा था कि यह सिर्फ एक चुनाव नहीं है। दिल्ली के हर परिवार की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए एक साझा लड़ाई जैसी है। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हें 40 लाख रुपये चाहिए थे, जो उन्हें मिल गए हैं। दिल्ली और देशभर से करीब 350 लोगों ने पैसे दिए हैं। वहीं इस दौरान सीएम आतिशी ने कहा था कि उन्होंने कालका माता से प्रार्थना की है कि उनका आशीर्वाद कालकाजी और दिल्ली के लोगों पर बना रहे। 

सीएम आतिशी ने किया था कालकाजी में मेगा रोड शो
सीएम आतिशी मेगा रोड शो गिरी नगर गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद शुरू हुआ था। ये रोड शो गिरी नगर गुरुद्वारा से शुरू हुआ और इसके बाद सी-लाल चौक मां आनंद माई मार्ग पर खत्म हुआ था। ये रोड शो करीब  डेढ़ किलोमीटर लंबा था। जिसमें भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed