फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police receives call of threat on life of kejriwal

'हैलो, अरविंद केजरीवाल के दिल्ली पहुंचते ही मैं उसे गोली मार दूंगा'

Thu, 27 Oct 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Oct 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
delhi police receives call of threat on life of kejriwal
केजरीवाल

हैलो, अरविंद केजरीवाल के दिल्ली पहुंचते ही मैं उसे गोली मार दूंगा। जी, हां बुधवार रात एक सिरफिरे युवक ने कॉल कर जैसे ही दिल्ली के मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी दी, पुलिस के होश उड़ गए।

विज्ञापन


आनन-फानन में कॉलर की लोकेशन का पता कर उसे धर दबोचा गया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने नशे में धुत होकर कॉल की थी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


इधर, मुख्यमंत्री को मारने की सूचना मिलते ही उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ में लगी थी। मामले की छानबीन कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब 8 बजे कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच की तो पता चला कि खजूरी खास इलाके से कॉल हुई थी। फौरन लोकेशन व नंबर के आधार पर आरोपी को दबोच लिया गया। हालांकि पूछताछ के दौरान उसने बताया है कि वह शराब के नशे में था। लेकिन देर रात तक जांच एजेंसियां उससे पूछताछ में लगी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed