Coaching Centre Incident: नींद से जागी पुलिस, तैयार कर रही बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर-लाइब्रेरी की लिस्ट
कोचिंग सेंटरों में सुधार के लिए काम करने वाली निजी संस्था के अधिकारी बीएन झा ने बताया कि यह सब कार्रवाई दिखावे के लिए की जा रही है। समय बीतने के साथ सब भूल जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमूमन हमेशा की तरह किसी हादसे के बाद अचानक पुलिस और प्रशासन की नींद टूटती है और कुछ समय के लिए कार्रवाई का नाटक किया जाता है। समय बीतने के साथ सबकुछ वापस अपने ढर्रे पर लौट आता है। मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में पिछले साल 15 जून को आग लगने के बाद तमाम कोचिंग सेंटरों के खिलाफ खूब एक्शन हुआ था।
समय बीता और सब कुछ पहले की तरह हो गया। राजेंद्र नगर में हुए हादसे के बाद अब पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है। मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने करोल बाग, राजेंद्र नगर, पटेल नगर और रणजीत नगर थाना प्रभारियों को अपने एरिया में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी की लिस्ट तैयार करने को कहा है।
ऐसे कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी की पहचान करने के बाद पुलिस इसकी जानकारी दिल्ली नगर निगम और जिला अधिकारियों को देगी। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचने के लिए पुलिस संबंधित एजेंसियों को अवैध रूप से चलने वाले कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहेगी।
फिलहाल करीब 65 ऐसे कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी की पहचान भी कर ली गई, जहां नियमों को ताक में रखकर छात्रों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। हालांकि हादसे के बाद एमसीडी ने खुद ही ऐसे कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी की पहचान कर उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोचिंग सेंटरों में सुधार के लिए काम करने वाली निजी संस्था के अधिकारी बीएन झा ने बताया कि यह सब कार्रवाई दिखावे के लिए की जा रही है। समय बीतने के साथ सब भूल जाएंगे। सरकार और प्रशासन को कुछ ऐसी व्यवस्था कायम करना चाहिए जिससे इन कोचिंग सेंटर संचालकों के मन में कानून का डर रहे और वह नियमों का पालन करें।