फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police is engaged in developing intelligence system along with awareness

Mission : जागरूकता के साथ खुफिया तंत्र विकसित करने में जुटी दिल्ली पुलिस, मदद करने वालों को कर रही है सम्मानित

Mon, 24 Feb 2025 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा राजीव कुमार, नई दिल्ली
राजीव कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Feb 2025 05:48 AM IST
सार

विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस न केवल लोगों को अपराध के प्रति जागरूक कर रही है बल्कि इनके बीच रह रहे संदिग्धों के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन
Delhi Police is engaged in developing intelligence system along with awareness
दिल्ली पुलिस, Delhi police - फोटो : X: @DelhiPolice

विस्तार

दिल्ली पुलिस लोगों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर अपने खुफिया तंत्र को विकसित कर रही है। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस न केवल लोगों को अपराध के प्रति जागरूक कर रही है बल्कि इनके बीच रह रहे संदिग्धों के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस लोगों के बीच नशे और साइबर अपराध के प्रति लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इन कार्यक्रमों के जरिये लोगों से संपर्क बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस संगठित अपराध पर पूरी तरह से अंकुश लगाने में जुटी है। इसके लिए दिल्ली पुलिस राजधानी के सभी जिलों में नुक्कड़ नाटक सहित अन्य तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों जागरूक कर अपने साथ जोड़ रही है। सभी जिलों में साइबर जागरूकता प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस नाबालिगों और छात्रों के बीच नशे को लेकर कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसका उद्देश्य नशे से होने वाले नुकसान को लेकर उन्हें जागरूक करना है।
विज्ञापन


वहीं, सभी जिलों की सामुदायिक पुलिसिंग सेल पुलिस-पब्लिक इंटरेक्शन प्रोग्राम आयोजित कर रही है। इन कार्यक्रमों में आरडब्ल्यूए, एमडब्ल्यूए, एनडब्ल्यूएस और पुलिस मित्रों के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जो लोगों और पुलिस के बीच संबंधों को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सहयोग को बढ़ावा देने के लिए पुलिस जनता से संबंध को मजबूत कर रही है। इन कार्यक्रम के दौरान लोग पुलिस से अपनी चिंताओं को साझा करते हैं और उनसे कानूनी सहयोग की अपेक्षा करते हैं। इसके जरिये पुलिस को इलाके में सक्रिय संदिग्धों के बारे में जानकारी मिलती है। इन कार्यक्रम के जरिये पुलिस सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में दिल्ली पुलिस के चल रहे प्रयासों को और सशक्त कर रही है। 

पुलिस अधिकारियों से सीधे बातचीत से लोगों की चिंताएं भी दूर हो रही है। दिल्ली पुलिस राजधानी में सुरक्षित पड़ोस बनाने के लिए नागरिकों के साथ मिलकर काम कर रही है और इसके जरिए अपनी खुफिया तंत्र को भी मजबूत कर रही है।

संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार सभी उपायों पर काम कर रही है। पुलिस और पब्लिक के बीच समन्वय बनाकर इसपर अंकुश लगाने में पुलिस को काफी मदद मिल रही है। 
-सचिन शर्मा, जिला पुलिस उपायुक्त, बाहरी जिला

गार्डों को बनाया जा रहा सशक्त
अपराध से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस गार्डों को सशक्त बना रही है। सामुदायिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस अधिकारी के देखरेख में विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस के इन कार्यक्रमों में 100 से अधिक सुरक्षा गार्ड हिस्सा ले रहे हैं। जिन्हें सक्रिय उपायों के जरिए अपराध को रोकने और उसका जवाब देने के लिए आवश्यक कौशल से लैस किया जा रहा है।


शिक्षण के दौरान इन्हें अपराध का पता लगाने, आपातकालीन प्रतिक्रिया और निवारक तकनीकों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। घटनाओं पर केवल प्रतिक्रिया करने के बजाय, प्रशिक्षण के जरिए इन्हें संभावित खतरों को पहचानने और उन्हें बढ़ने से पहले सक्रिय कदम उठाकर रोकने के लिए सशक्त बनाया जा रहा है। इस दौरान गार्डों को एक टॉर्च, फ्लोरोसेंट जैकेट, फोल्डेबल स्टिक, सीटी और टोपी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed