फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police is doing duty to help the needy with work 

ड्यूटी के साथ जरूरतमंदों की मदद का फर्ज निभा रही है दिल्ली पुलिस

Wed, 15 Apr 2020 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 15 Apr 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police is doing duty to help the needy with work 
एसएन श्रीवास्तव - फोटो : एएनआई

महिला पुलिसककर्मी सड़कों पर मोर्चा संभालने के साथ-साथ समाज के लिए जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। ड्यूटी से लौटने के बाद नजफगढ़ थाने की 12 कर्मी तीन घंटे तक सिलाई सेंटर में स्वेच्छा से श्रमदान करके रोज एक हजार मास्क बनाकर लोगों को बांट रही हैं। पिछले 4 दिन में ये 4 हजार मास्क बनाकर लोगों के साथ-साथ साथी पुलिसकर्मियों को इस्तेमाल के लिए दे चुकी हैं। इस मास्क की खासियत यह है कि इसको धोने के बाद दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। 

विज्ञापन


मास्क बनाने के दौरान अगर कानून-व्यवस्था संभालने में जरूरत का पता चलता है तो ये तत्काल मोर्चे पर पहुंच जाती हैं। इसके लिए इन्होंने लॉकडाउन के कारण बंद नजफगढ़ थाने के नजदीक स्थित एक सिलाई सेंटर का उपयोग किया है। उधर, ग्रेटर कैलाश थाने की हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मियों को मास्क बनाते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन


बुजुर्ग को दवा पहुंचाकर सिपाही ने निभाया धर्म
लॉकडाउन के दौरान दिल्ली पुलिस कानून व्यवस्था बनाने के अलावा इंसानियत का धर्म निभाने से भी पीछे नहीं हट रही  है। खाना बांटने के अलावा जरूरतमंद लोगों तक सामान पहुंचाने का भी काम दिल्ली पुलिस बखूबी निभा रही  है। पीतमपुरा इलाके में 78 साल के बुजुर्ग को डायबिटीज के कारण शरीर में तेज दर्द था। डॉक्टर को कॉल किया तो उसने एक दवा का नाम बता दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन दवा आसपास कहीं नहीं मिली। ऐसे में बुजुर्ग ने एसएचओ नॉर्थ रोहिणी से मदद मांगी। एसएचओ ने बीट कांस्टेबल मनोज को  बुजुर्ग की मदद के लिए भेजा। सिपाही ने बुजुर्ग को दवा मुहैया करवा दी। बुजुर्ग दिल्ली पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रहे।

अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि सोमवार दोपहर को पीतमपुरा के पुष्पांजलि एन्क्लेव से बुजुर्ग बाल सिंह राणा ने पुलिस से मदद मांगी। उन्होंने  बताया कि उन्हें हाई डायबिटीज है। उनके शरीर में तेज दर्द है और डॉक्टर ने जो दवाई लिखी  है वह आसपास नहीं मिल रही। ब्यूरो

आयुक्त ने तारीफ के साथ हिदायत भी दी
लॉकडाउन बढ़ने के बाद दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस के जवानों को वायरलेस मैसेज दिया और उनकी जमकर तारीफ की। आयुक्त ने कहा कि दिल्ली पुलिस की हर जगह प्रशंसा हो रही है और वह बढ़िया से काम कर रही है। आयुक्त ने कहा कि दिल्ली पुलिस के अभी तक पांच जवान व दो परिवार कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। 168 पुलिसकर्मियों को और 12 परिवारों को क्वारंटाइन में भेजा गया है।

पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिसकर्मियों का कोरोना पॉजिटिव मिलना बहुत ही चिंता का विषय है। पुलिसकर्मी खुद को घर में सीमित नहीं रख सकते। ऐसे में बचाव मजबूती से करना होगा। ड्यूटी करते हुए व अस्पताल में आते-जाते संक्रमण की काफी संभावना रहती है। ऐसे में दूरी बनाकर ड्यूटी करनी होगी। पुलिसकर्मी डीसीपी द्वारा चिह्नित जगहों पर तैनात रहें।

ड्यूटी करते हुए ये सोचना चाहिए कि सामने वाला कोरोना संक्रमित हो सकता है, इसलिए ड्यूटी करते हुए सावधानी बरतें। छह से सात फुट की दूरी बनाकर रखनी चाहिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों की मेहनत के लिए बधाई देते हुए उनके परिवार की अच्छी सेहत की कामना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed