फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police introduces missing woman and her daughter to father from madhya pradesh

मेहनत रंग लाई: दिल्ली पुलिस के प्रयास से मध्य प्रदेश के एक शख्स का खिला चेहरा, लापता पत्नी और बेटी से मिलवाया

Tue, 28 Dec 2021 01:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 28 Dec 2021 01:28 AM IST
सार

पीड़ित युवक ने बताया कि वह अशोक नगर जिला, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। 16 दिसंबर को उसकी पत्नी बच्ची को लेकर मार्केट गई थी। वहां से वह गायब हो गई। पत्नी को कुछ समय से मानसिक परेशानी हो रही थी। 

विज्ञापन
delhi police introduces missing woman and her daughter to father from madhya pradesh
दिल्ली पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस के प्रयास से मध्य प्रदेश के एक परिवार के चेहरे खिल उठे। मानसिक रूप से बीमार एक महिला अपनी छह साल की बेटी को लेकर मध्य प्रदेश से दिल्ली पहुंच गई। महिला न तो अपना पता बता पा रही थी और न ही अपना नाम। पुलिस ने महिला व उसकी बेटी को शेल्टर होम में सुरक्षित छोड़ने के बाद उसके परिवार की तलाश शुरू की। आठ दिन की कड़ी मेहनत के बाद आखिरी पुलिस की मेहनत रंग लाई। उसके पति ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद शनिवार को उसे दिल्ली बुलाया गया। पत्नी व बच्ची को देखकर उसकी आंखों से आंसू छलक उठे। पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को उनके पति के हवाले कर दिया। पति भी दिल्ली पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रहा था।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिले की पुलिस उपायुक्त ईशा पांडेय ने बताया कि 17 दिसंबर को आईएसबीटी सराय काले खां पर 30 वर्षीय एक महिला अपनी छह साल की बच्ची के साथ घूमती हुई दिखी। पुलिस कर्मियों ने उससे पूछताछ की तो उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगी। महिला अपना नाम कभी कुछ बता रही थी तो कभी कुछ। घर का पता पूछने पर वह बस मध्य प्रदेश ही बता पा रही थी। छानबीन के बाद पुलिस ने महिला को शेल्टर होम भेजकर उसके परिवार की तलाश शुरू की। एसआई विष्णु, हवलदार लोवेश व पवन की टीम ने मामले की जांच शुरू की। मध्य प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम में महिला व बच्ची की जानकारी दे दी गई। लेकिन वहां से कोई रिस्पोंस नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने महिला व बच्ची की जानकारी पेपर पर छपवाकर मध्य प्रदेश की बसों पर छपवा दीं। पेपर देखकर महिला के पति ने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद वह 25 दिसंबर को दिल्ली पहुंच गया।
विज्ञापन


यहां पहुंचने पर शख्स ने महिला व बच्ची की पहचान कर ली। पीड़ित युवक ने बताया कि वह अशोक नगर जिला, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। 16 दिसंबर को उसकी पत्नी बच्ची को लेकर मार्केट गई थी। वहां से वह गायब हो गई। पत्नी को कुछ समय से मानसिक परेशानी हो रही थी। महिला बस अड्डे से बस में सवार होकर दिल्ली आ गई। अपने परिवार को पाकर युवक बेहद खुश था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed