फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police has arrested miscreant who robbed for girlfriend

आशिकी ने बनाया लुटेरा: गर्लफ्रेंड को महंगे तोहफे देने के लिए करता था लूट, छीने हुए माल में ये लेता था कमीशन, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 16 Apr 2022 11:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 16 Apr 2022 11:18 PM IST
सार

दिल्ली में उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने अपनी गर्लफ्रेंड को महंगे तोफे देने के लिए लूट करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी झपटमारी करने में बेहद माहिर है। वह एक हाथ से स्कूटी चलाकर दूसरे हाथ से अकेले ही झपटमारी कर लेता था। आरोपी हाल में जेल से जमानत पर बाहर आया था।

विज्ञापन
Delhi Police has arrested miscreant who robbed for girlfriend
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी गर्लफ्रेंड को महंगे तोहफे देकर प्रभावित करने के लिए लूट करने वाले बदमाश को उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक ही दिन में महिला टीचर समेत दो महिलाओं से चेन झपटमारी की थी। आरोपी के पास से दोनों चेन बरामद भी हो गई हैं। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने जिले में चेन झपटमारी की चार वारदातें सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक इससे पहले आरोपी दस वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी पंजाबी बाग इलाके से बरामद कर ली है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी चंद दिनों पूर्व ही जेल से बाहर आया था।

विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि आरोपी की पहचान बुध विहार निवासी हिमांशु मिश्रा (26) के रूप में हुई है। आठ अप्रैल को एक ही दिन में महिला टीचर समेत दो महिलाओं से स्कूटी सवार ने झपटमारी की थी। शालीमार थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। आदर्श नगर थाना पुलिस ने भी इस संबंध में जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज व टेक्निकल सर्विलांस की मदद से कई स्कूटी की जांच की गई। लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पता चला कि वारदात में शामिल आरोपी समयपुर बादली इलाके में आने वाला है। सूचना के बाद टीम ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास से एक सोने की चेन बरामद हुई। दूसरी चेन हीरे के लॉकेट के साथ बुध विहार स्थित उसके घर से बरामद हुई। उसकी गिरफ्तारी से हाल में हुई झपटमारी की चार वारदातें सुलझी हैं। कुछ दिनों पूर्व ही आरोपी जेल से बाहर आया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त से स्कूटी लेकर वारदात को अंजाम देता था।

विज्ञापन

दोस्त लूटे हुए माल में लेता था कमीशन
पूछताछ में बताया कि झपटमारी के माल में दोस्त कमीशन लेता था। जो स्कूटी शालीमार बाग झपटमारी में इस्तेमाल की गई थी, उसे दोस्त के कहने पर उसने पंजाबी बाग में लावारिस खड़ा कर दिया। इसके बाद उसके दोस्त ने इस स्कूटी की चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। पंजाबी बाग पुलिस को स्कूटी बरामद भी हो गई थी। पुलिस आरोपी दोस्त को भी तलाश कर रही है। आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को महंगे तोहफे देने के लिए वारदात को अंजाम दे रहा था। इससे पूर्व वह दस वारदातों में शामिल रह चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed