फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police has apprehended man for setting 4 cars and 14 motorcycles on fire in

14 बाइक व 4 कारों में आग लगाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नशे में दिया था वारदात का अंजाम

Thu, 08 Nov 2018 07:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Nov 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police has apprehended man for setting 4 cars and 14 motorcycles on fire in
वाहनों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को मदनगिर और मदनगिर गांव में 14 मोटरसाइकिल और 4 कारों में आग लगाने वाले युवक (23) को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए शख्स ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम देकर दहशत फैला दी थी। बता दें कि आरोपी की करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। 

विज्ञापन


पुलिस को सबसे पहले सोमवार रात करीब तीन बजे मदनगीर गांव के चार्ली शोरूम वाली गली में मोटरसाइकिलों में आग लगाने की सूचना मिली थी। अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवक ने कुल छह जगहों पर आग लगाई। इसमें 14 बाइक व चार कारें जलीं। सभी बाइक व दो कारों पूरी तरह जल गईं, जबकि दो कार आधी जलीं। 
विज्ञापन


युवक ने चार्ली शोरूम वाली गली में एक साथ खड़ी सभी मोटरसाइकिल का फ्यूल पाइप निकाला। जब मौके पर नीचे काफी पेट्रोल गिर गया तो आरोपी ने माचिस से तिल्ली जलाकर आग लगा दी। सूचना देने के बाद अंबेडकर नगर थाने की करीब आधा दर्जन टीमों ने आरोपी को पूरे इलाके में तलाश किया, मगर आरोपी का कहीं पता नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरीके से आरोपी ने करीब छह जगहों पर मोटरसाइकिल व कारों में आग लगाई। गौरतलब है कि मोटरसाइकिलों में आग लगाने की घटनाएं पहले भी सामने आती रहीं हैं। हालांकि एकाध ही मोटरसाइकिल में आग लगाने की सूचनाएं मिली थी। पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में मोटरसाइकिलों में आग लगाई गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed