फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police gives eased in Trilokpuri curfew.

तेजी से सामान्य हो रहे हैं त्रिलोकपुरी के हालात

Thu, 30 Oct 2014 08:22 AM IST
Updated Thu, 30 Oct 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police gives eased in Trilokpuri curfew.

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में तनाव के बादल छंटने लगे हैं। हालात को देखते हुए पुलिस ने बुधवार को कर्फ्यू में दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक ढील दी। इस बीच कहीं से भी कोई बलवे की खबर नहीं मिली। अमन और शांति को देखते हुए रोजमर्रा की चीजों की दुकानें भी खुलीं।

विज्ञापन


लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले और जरूरत का सामान खरीदा। दिल्ली सरकार और मदर डेयरी ने कर्फ्यू वाले इलाकों में रियायती दरों पर राशन व सब्जियां भी बेचीं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अगर शांति बनी रही तो बृहस्पतिवार को कर्फ्यू में और ढील दी जा सकती है। वहीं, तनाव वाले इलाके में छानबीन के लिए पुलिस ने बुधवार को भी ड्रोन कैमरे की मदद ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मंगलवार की तरह पुलिस के हाथ ज्यादा कुछ नहीं लगा। फिलहाल, इलाके में लोकल पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल तैनात है। दंगा व बवाल करने के मामले में पुलिस अब तक 68 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, कई अन्य लोगों की पुलिस को तलाश है।

त्रिलोकपुरी में हिंदू बाटेंगे शर्बत, मुसलमान करेंगे भंडारा...

Delhi Police gives eased in Trilokpuri curfew.

घनी आबादी वाले त्रिलोकपुरी में बलवे के पलायन कर गए लोग अपने आशियानों पर अब लौटने लगे हैं। किसी अनहोनी के डर से यह लोग अपने-अपने रिश्तेदारों के घर चले गए थे।

मंगलवार के हालात देखकर बुधवार को दोपहर बाद लोग अपने घरों पर पहुंचने लगे। कई दिनों बाद लोगों ने अपने घरों की साफ-सफाई की। लोगों के चेहरों पर दंगों का दर्द साफ देखा जा सकता है। लोग बुरी तरह डरे हुए हैं। जगह-जगह दिल्ली पुलिस के अधिकारी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए त्रिलोकपुरी के लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम करने की योजना बनाई है। अब कुछ ठीक रहा तो 31 अक्तूबर को माता की चौकी में मुसलमान प्रसाद बांटते हुए दिखाई देंगे, वहीं हिन्दू भाई भी मोहर्रम पर शर्बत बांटने की तैयारी कर रहे हैं।

बुधवार को मयूर विहार थाने में अमन कमेटी, स्थानीय लोगों व दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इसका फैसला लिया गया।

अमन कमेटी व लोगों के साथ बैठक
पुलिस अधिकारियों ने बुधवार शाम अमन कमेटी व स्थानीय लोगों के साथ बैठक भी की। इसमें मोहर्रम के जुलूस और जागरणों केे बारे में चर्चा हुई। इलाके में 30 अक्तूबर को कई जगह जागरण और चार नवंबर को मोहर्रम है।

ऐसे में ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनकी धार्मिक क्रियाएं शांतिपूर्वक हो जाएं। पुलिस भी पूरे मामले पर फूंक-फूंककर कदम रख रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात को देखते हुए आगे की रणनीति तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed