फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police crime branch arrested 1 lakh bounty criminal iqbal alias guddu after encounter

दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद एक लाख का इनामी बदमाश गुड्डू गिरफ्तार

Sat, 19 Oct 2019 12:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 19 Oct 2019 12:47 AM IST
delhi police crime branch arrested 1 lakh bounty criminal iqbal alias guddu after encounter
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शुक्रवार तड़के मूलचंद मेट्रो स्टेशन के पास मुठभेड़ के बाद एक लाख के इनामी बदमाश को दबोचा लिया।बदमाश की गोली से दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी है। उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यूपी पुलिस ने नोएडा में हुई 65 लाख रुपये की लूट में गिरफ्तार बदमाश पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। बदमाश के एक साथी को यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था।



अपराध शाखा डीसीपी डा. जी रामगोपाल नायक के अनुसार नोएडा के जारचा थाना इलाके में पारस ग्रुप ऑफ कंपनी के कैशियर से पांच हथियारबंद बदमाशों ने 27 मई को 65 लाख रुपये लूट लिए थे। वारदात के बाद नोएडा पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि गिरोह सरगना इकबाल उर्फ गुड्डू समेत तीन बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए थे। 


इसके बाद यूपी पुलिस ने बदमाश मेहरबान को मुठभेड़ में मार गिराया था, जबकि मन्नान को पैर में गोली लगी थी। गिरोह सरगना इकबाल फरार था और यूपी पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रख दिया था। एसीपी पंकज सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि इकबाल दक्षिण दिल्ली में कहीं पनाह लिए हुए है। इसके बाद इंस्पेक्टर जतन सिंह, राजेंद्र सिंह और एएसआई मुकेश त्यागी की टीम बनाई गई।
विज्ञापन

 
पुलिस टीम ने शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे मूलचंद मेट्रो स्टेशन के बाद ब्रेजा कार में सवार इकबाल को घेर लिया। पुलिस को देखकर भागने के उद्देश्य सेबदमाश ने बैरिकेड में टक्कर मार दी। इससे हवलदार नरेश घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे सरेंडर करने को कहा तो आरोपी ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। गोली इंस्पेक्टर जतन सिंह, इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह व एएसआई पवन कुमार को लगी, मगर बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण तीनों बच गए।

जवाब में पुलिस टीम ने भी गोलियां चलाईं। एक गोली बुलंदशहर निवासी इकबाल के बाएं पैर में लगी। मुठभेड़ के दौरान इकबाल ने चार और पुलिसकर्मियों ने छह गोलियां चलाईं। इकबाल के कब्जे से स्वचालित पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ डकैती, चोरी, पुलिसकर्मियों पर हमला करने समेत 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

इकबाल वर्ष 1998 में दिल्ली आया था

गांव सरसौल, बुलंदशहर यूपी निवासी इकबाल वर्ष 1998-99 में दिल्ली आया था और यहां टैक्सी चलाने लगा। इस दौरान वह बुलंदशहर निवासी मेहरबान पहलवान, खुर्जा निवासी फारूक पहलवान और अलीगढ़ निवासी फुरकन के संपर्क में आया और अपराध की दुनिया में उतर गया। वह वर्ष 2001 में बुलंदशहर, दिल्ली व आगरा में लूट की वारदात को अंजाम देने लगा।। वर्ष 2003 में जेल से बाहर आने के बाद वह सालेमपुर, यूपी निवासी अजय उर्फ प्रधान के साथ वाहन चुराने लगा। वर्ष 2004 में फिर गिरफ्तार हुआ। 

जेल से बाहर आने के बाद खुर्जा निवासी महबूब पांडेय, बुलंदशहर निवासी हसमत, आगरा निवासी रवि और सिकंदराबाद निवासी राजकुमार के संपर्क में आया और अनूप शहर, बुलंदशहर, विजय नगर और गाजियाबाद में लूट व डकैती करना शुरू किया। अक्तूबर, 2011 में बुलंदशहर देहात में मथुरा के ज्वेलर से 10 किलो चांदी व नौ लाख रुपये लूटे थे।


30 दिन में किए 10 से ज्यादा एनकाउंटर

दिल्ली पुलिस ने पिछले एक माह में 10 से ज्यादा एनकाउंटर किए हैं और 15 से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दस से ज्यादा बदमाशों को गोली लगी है। स्पेशल सेल, अपराध शाखा व द्वारका पुलिस ने दस से ज्यादा एनकाउंटर कर दस से ज्यादा बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed