फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police constable got captured while taking bribe.

कैमरे में कैद हुई हवलदार और सिपाही की हरकत

Thu, 25 Sep 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Sep 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
delhi police constable got captured while taking bribe.

दिल्ली पुलिस के विजिलेंस विभाग ने चालान के साथ रिश्वत लेने के आरोप में ट्रैफिक पुलिस के मॉडल टाउन सर्किल में तैनात एक हवलदार व सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


विभाग ने यह मामला शिकायतकर्ता के हेल्पलाइन नंबर पर विडियो रिकार्डिंग भेजने के बाद दर्ज किया है। विजिलेंस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों पुलिसकर्मियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


विजिलेंस विभाग की पुलिस उपायुक्त सिंघु पिल्लई ने बताया कि गत 12 सितंबर को विजिलेंस के हेल्पलाइन नंबर 9910641064 नंबर पर एक शिकायतकर्ता ने वीडियो रिकॉर्डिंग भेजी। ये वीडियो 17 जुलाई को बनाई गई है। शिकायतकर्ता 17 जुलाई को अपने दोस्त के साथ बाइक से सोनिया विहार से जहांगीरपुरी जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उसने जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन से यू-टर्न लिया तो दो पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। शिकायतकर्ता के दोस्त ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। ट्रैफिक पुलिसकर्र्मियों ने कहा कि उनका एक हजार रुपये का चालान भी होगा और बाइक भी जब्त होगी। पुलिसकर्मियों ने उससे 200 रुपये की रिश्वत मांगी। पैसे लेने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे चालान दे दिया।


जब उसने घर जाकर चालान देखा तो चालान देखा तो वह 100 रुपये का था। शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मियों से हुई बातचीत की वीडियो बना ली थी। कुछ समय बाद शिकायतकर्ता को विजिलेंस विभाग की हेल्पलाइन के बारे में पता लगा। इसके बाद उसने हेल्पलाइन नंबर पर वीडियो रिकार्डिंग भेज दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed