सड़क पर लेटे बच्चे को दिल्ली पुलिस के हवलदार ने बुरी तरह पीटा, वीडियो वायरल होने पर आरोपी निलंबित
पुलिस का मानना है कि यह घटना 22 अगस्त को घटित हुई है, जब आरोपी हवलदार रात्रि ड्यूटी पर था और कुछ बच्चों को सड़क पर सोते देखा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हवलदार ने उन बच्चों से वह जगह छोड़कर जाने के लिए कहा और आगे चल दिया। 30 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तो उसने पाया कि बच्चे वहीं लेटे थे। इसके बाद उसने बच्चों को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने इस मामले का वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि आरके पुरम पुलिस स्टेशन के स्टाफ ने अपने वरिष्ठ साथियों को इस घटना के बारे में सही फैक्ट नहीं बताए और उन्हें ये कहकर भ्रमित करने की कोशिश की और कहा कि यह वीडियो पुराना है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बारे में कई यूजर लिख रहे हैं कि यह बच्चा भूखा था और खाने की तलाश में था, हालांकि पुलिस ऐसी किसी बात के बारे में नहीं बता रही। ऐसे में भूखे बच्चे को पीटने के बारे में हम पुष्टि नहीं कर सकते। नीचे देखें वायरल वीडियो-
Only in #India!
— Sakibul Hoque 🇧🇩 (@SakibulHoque8) August 25, 2020
A hungry kid was brutally beaten by #DelhiPolice while he was wandering at street in search of food!
Shame.... pic.twitter.com/LUm98zIYpP