{"_id":"60f569c2f173415ce4781c5c","slug":"delhi-police-constable-bike-looted-by-three-goons-in-west-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कांस्टेबल की बाइक लेकर फरार हुए तीन व्यक्ति, वर्दी में नहीं था सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कांस्टेबल की बाइक लेकर फरार हुए तीन व्यक्ति, वर्दी में नहीं था सिपाही
Mon, 19 Jul 2021 05:32 PM IST
पूजा त्रिपाठी
पीटीआई, अमर उजाला, नई दिल्ली
पीटीआई, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 19 Jul 2021 05:32 PM IST
सार
घटना शनिवार-रविवार की रात उस वक्त हुई जब पालम निवासी कांस्टेबल मनराज सिंघु बॉर्डर से अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे, जहां हजारों किसान केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले सात महीने से धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम दिल्ली में बाइक सवार तीन लोगों ने दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को रोका और कथित रूप से चाकू घोंपने की धमकी देकर कांस्टेबल की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
घटना शनिवार-रविवार की रात उस वक्त हुई जब पालम निवासी कांस्टेबल मनराज सिंघु बॉर्डर से अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहे थे, जहां हजारों किसान केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले सात महीने से धरने पर बैठे हैं।
उन्होंने बताया कि मनराज दिल्ली पुलिस की पांचवी बटालियन में तैनात हैं। पुलिस कांस्टेबल जब शाहपुरा के सामने पीरागढ़ी से जनकपुरी के लिए जाने वाले एलिवेटेड मार्ग पर पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उन्हें रोका। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त कांस्टेबल वर्दी में नहीं थे और जब आरोपियों ने उन्हें चाकू घोंपने की धमकी दी तो उन्होंने आरोपियों से दूरी बना ली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया आरोपी कांस्टेबल की मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए जिसके बाद उन्होंने पीसीआर में घटना की सूचना दी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्विजा गोयल ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत विकासपुरी थाने में लूटपाट का मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।