फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Commissioner praised the team for solving the murder case

Delhi: हत्याकांड का खुलासा करने पर पुलिस ने खुद थपथपाई अपनी पीठ, दिनदहाड़े बरसाई थी ताबड़तोड़ गोलियां

Thu, 19 Jun 2025 05:33 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 19 Jun 2025 05:33 AM IST
सार

दक्षिण जिले के ऑपरेशन सेल के कार्यालय पर पहुंचे दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने हत्याकांड को सुलझाने वाली जिले की वाहन चोरी निरोधक दस्ता (एएटीएस) की टीम को शबाशी दी।

विज्ञापन
Delhi Police Commissioner praised the team for solving the murder case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी के व्यस्त इलाकों में शुमार महरौली के सीडीआर चौक पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या करने के मामले में खुलासा करने के बाद पुलिस खुद अपनी पीठ थपथपा रही है। दक्षिण जिले के ऑपरेशन सेल के कार्यालय पर पहुंचे दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने हत्याकांड को सुलझाने वाली जिले की वाहन चोरी निरोधक दस्ता (एएटीएस) की टीम को शबाशी दी। उन्होने कहा, इस वारदात में जिन लोगों ने आरोपियों को पनाह दी थी उनको भी नही बख्सा जाएगा। उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हे भी गिरफ्तार किया जाएगा। इस दौरान उन्होने पौधरोपण भी किया।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा सोमवार शाम करीब 6 बजे दक्षिण जिले के ऑपरेशन सेल कार्यालय पहुंचे। वह वहां करीब डेढ़ घंटे तक रहे। उन्होंने महरौली हत्याकांड को सुलझाने वाले टीम को शाबाशी दी। पुलिस आयुक्त ने टीम के सदस्यों की हौंसला अफजाई करते हुए करते हुए कहा, इस हत्याकांड को जिला पुलिस ने अपने स्तर पर ही सुलझा लिया। स्पेशल सेल व अपराध शाखा को इस केस से दूर रखा। पुलिस आयुक्त ने हत्याकांड की बारीकियों को जाना और आरोपियों के खिलाफ एकत्रित किए गए साक्ष्यों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


बीते 15 मई को महरौली सीडीआर चौक पर दिनदहाड़े दोपहर 12:45 बजे बाइक सवार बदमाशों ने फतेहपुर बेरी के आयानगर निवासी अरुण (30) की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। दक्षिण जिले की एएटीएस ने वारदात के 19 दिन बाद मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश दीपक, योगेश और अजय को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चाइनीज स्टार ऑटोमैटिक समेत तीन पिस्टल और 12 जिंदा व 6 खोल बरामद किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed