फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police Commissioner Amulya Patnaik inspects the patrolling of Delhi Police

दिल्लीः पुलिस आयुक्त ने की पेट्रोलिंग की पड़ताल, बोले- गंभीर अपराधों में आई कमी

Sat, 29 Jun 2019 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Jun 2019 03:55 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police Commissioner Amulya Patnaik inspects the patrolling of Delhi Police
पुलिस आयुक्त - फोटो : ANI

दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक ने दिल्ली पुलिस की पेट्रोलिंग की पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरह की पड़ताल की जाती रही है। 

विज्ञापन



पटनायक ने कहा कि अधिकारियों को जांच करते रहने के आदेश दिये गये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में अपराध बढ़े हैं, यह बात सही नहीं है बल्कि गंभीर अपराधों में कमी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक सप्ताह के दौरान राजधानी में ताबड़तोड़ हत्याओं की वारदात ने पुलिस अधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। अपराधों पर लगाम लगाने और स्टाफ का मनोबल बढ़ाने के लिए शुक्रवार को पूरी रात पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक जनरल गश्त पर रहे। 

उन्होंने दिल्ली में अपराध बढ़ने की बात को गलत बताते हुए कहा कि राजधानी में जघन्य अपराध काफी कम हुए हैं। जनरल गश्त एक रुटीन अभ्यास है, जो समय-समय पर होता रहता है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस आयुक्त की ओर से जनरल गश्त के निर्देश मिले थे। सभी जिलों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सड़कों पर गश्त के लिए कहा गया था। देर रात करीब 11:30 बजे पुलिस आयुक्त दोनों स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर के साथ गश्त पर निकल गए। 

उन्होंने दक्षिण-पूर्व व दक्षिण दिल्ली के कई इलाकों को दौरा किया और स्टाफ का मनोबल बढ़ाया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गश्त के लिए छह हजार पुलिसकर्मियों को विशेष तौर से तैनात किया गया था। राजधानी की विभिन्न सड़कों पर 600 पिकेट लगाकर करीब 16 हजार वाहनों की जांच की गई। 

तीन हजार लोगों से पूछताछ के बाद 185 के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने कहा कि समय-समय पर ऐसी गश्त होती रहती हैं। 

आयुक्त का कहना है कि राजधानी में जघन्य अपराधों में तेजी से कमी आई है। बता दें कि अगले साल राजधानी में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में राजधानी की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए आयुक्त ने ऐसी गश्त लगातार करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed