फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police caught two people carrying Rs 85 lakh suspected to be hawala money

Delhi : केरल के दो युवकों से 85.87 लाख बरामद, हवाला रकम का अंदेशा

Thu, 06 Jul 2023 02:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 06 Jul 2023 02:47 AM IST
सार

नई दिल्ली जिला पुलिस ने मंगलवार रात करीब 7:45 बजे चेकिंग के दौरान 85.87 लाख रुपये के साथ केरल निवासी मिस्बाहुद्दीन (23) और शम्मीम हुसैन (24) को पकड़ा। शुरुआती जांच में रकम हवाला की बताई जा रही है जिसे युवक स्कूटी से नोएडा ले जा रहे थे।

विज्ञापन
Delhi Police caught two people carrying Rs 85 lakh suspected to be hawala money
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नई दिल्ली जिला पुलिस ने मंगलवार रात करीब 7:45 बजे चेकिंग के दौरान 85.87 लाख रुपये के साथ केरल निवासी मिस्बाहुद्दीन (23) और शम्मीम हुसैन (24) को पकड़ा। शुरुआती जांच में रकम हवाला की बताई जा रही है जिसे युवक स्कूटी से नोएडा ले जा रहे थे। दिल्ली पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों ने तिलक मार्ग थाने में आरोपियों से कई घंटे पूछताछ की। इसमें हवाला के अलावा कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने रकम जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त प्रवण तायल के अनुसार, मूलरूप से मदर इल्ला हाउस कैथापोयिल पोस्ट ऑफिस पुडिपड्डी जिला कोझिकोड निवासी मिस्बाहुद्दीन और सो सलहासर टीके रो पदिंजर्र थुदुकायिल पुडिपड्डी जिला कोझिकोड निवासी शम्मीम नोएडा में रह रहे हैं। दोनों युवकों ने अशोक विहार, करोल बाग व चांदनी चौक समेत चार जगहों से रुपये एकत्रित किए थे। दोनों स्कूटी पर सवार होकर रकम नोएडा ले जा रहे थे।
विज्ञापन


प्रगति मैदान के पास मटका पीर के नजदीक मथुरा रोड पर एसीपी बाराखंभा अतुल कुमार वर्मा व तिलक मार्ग थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा की देखरेख में एसआई उत्तम टीम के साथ पिकेट लगाकर जांच कर रहे थे। आरोपियों ने चेकिंग को देखकर यू-टर्न लिया और भागने लगे। इस पर एसआई उत्तम को संदेह हुआ। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ आरोपियों का पीछाकर पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलजी के आदेश का मिला फायदा
प्रगति मैदान में 50 लाख की लूट के बाद मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। इसके बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों को सड़कों पर उतरने के आदेश दिए थे। साथ ही, पिकेट लगाकर चेकिंग करने के आदेश दिए थे। इसके बाद ही दिल्ली में रात के समय जगह-जगह पिकेट लगाकर जांच की जा रही है।

टनल और सुरक्षा के कारण मथुरा  रोड पर आते थे
आरोपियों ने रकम पहुंचाने के लिए दिल्ली के नंबर की स्कूटी ले रखी थी, लेकिन रजिस्ट्रेशन अपने नाम पर नहीं कराया था। ऐसे में पुलिस स्कूटी को लेकर भी जांच कर रही है। आरोपी आईटीओ व विकास मार्ग होते नोएडा जाने की जगह मथुरा रोड व प्रगति मैदान होकर जाते थे। प्रगति मैदान में हाल ही में 50 लाख की लूट हुई थी। अब ये 85.87 लाख रुपये पकड़े गए हैं।        

पुलिस को युवकों ने बताया कि प्रगति मैदान टनल के चलते रास्ता आसान हो गया है और समय बचता है। नई दिल्ली में आने से सुरक्षा चाक-चौबंद मिलती है। इस कारण उन्हें रकम लूटने का डर नहीं रहता। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि एसीपी बाराखंभा अतुल कुमार वर्मा व तिलक मार्ग थानाध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने प्रगति मैदान व मथुरा रोड आदि जगहों की सुरक्षा को बहुत कड़ा किया हुआ है।

मध्य पूर्वी एशियाई देशों से आई थी रकम, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

मिस्बाहुद्दीन व शम्मी हुसैन के पास से बरामद 85.87 लाख रुपये मध्य पूर्वी एशियाई देशों ओमान, कतर, सऊदी अरब आदि से आए थे। वहां पर नौकरी व व्यवसाय करने वाले लोग दिल्ली में लोगों के बैंक खातों में रकम दिनार में जमा करा देते थे। 

इसके बाद दोनों आरोपी बैंक खातों के मालिक से रकम लेकर पैसे भेजने वालों के परिजनों तक पहुंचा देते थे। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने ये खुलासा किया है। वहीं, देश की सुरक्षा एजेंसियों व पुलिस को अंदेशा है कि रकम शरारती तत्वों तक पहुंचाई जाती होगी। इसे लेकर खुफिया विभाग, स्पेशल सेल व स्थानीय पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की।

इसके बाद कुछ गड़बड़़ी मिलने से ईडी को भी पूछताछ में शामिल कर लिया गया। दोनों आरोपी कई माह से हवाला का कारोबार कर रहे थे। बकरीद पर आरोपी केरल में घर चले गए थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये रकम किन लोगों ने भेजी है और भारत में किसके पास पहुंचाई जाती थी। पुलिस आतंकी गतिविधियों के कोण से भी मामले की जांच कर रही है।

मैले कपड़े पहनकर रकम पहुंचाते थे
बदमाशों व पुलिस से बचने के लिए आरोपी मैले पकड़े पहनकर हवाला की रकम लेकर जाते थे। इस कारण पकड़े नहीं जाते थे। आरोपियों से तिलक मार्ग थाना पुलिस, खुफिया विभाग व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त रूप से पूछताछ में ये खुलासा किया है। पुलिस व आयकर विभाग ने दोनों से पैसों को लेकर सबूत मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed