फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police called Delhi Police regarding Pahalgam attack

Pahalgam Attack: 'मुझे पहले से पता था पहलगाम में आतंकी हमला होगा', जब शख्स ने पुलिस को कॉल कर कही ये बात

Thu, 24 Apr 2025 09:59 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 24 Apr 2025 09:59 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस को बुधवार देर रात एक कॉल आया। जिसमें एक व्यक्ति ने दावा किया कि उसे पहलगाम आतंकी हमले के बारे में पहले से जानकारी थी। इतना सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए। जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई उस शख्स तक पहुंची और उससे पूछताछ की गई।

विज्ञापन
Delhi Police called Delhi Police regarding Pahalgam attack
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Meta AI

विस्तार

पूर्वी जिले के शकरपुर इलाके में बुधवार रात एक टेंपो चालक ने कुछ ऐसी हरकत की कि पुलिस महकमे के अलावा तमाम सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। दरअसल शराब के नशे में धुत टेंपो चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर बताया कि उसे पहलगाम हमले की पहले से जानकारी थी। कॉल आते ही तुरंत पुलिस हरकत में आ गई और उसे शकरपुर से दबोच लिया गया। पुलिस टीम उसे थाने लाई। तमाम सुरक्षा एजेंसियों के अलावा पुलिस की कई यूनिटें आरोपी से पूछताछ करने पहुंच गईं। कई घंटे चली पूछताछ के बाद पुलिस को पता चल गया कि आरोपी ने नशे में कॉल की थी। अब पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान सुबोध त्यागी के रूप में हुई है। वह शकरपुर की दूसरी मंजिल स्थित डी-56 में रहता है और पेशे से टेंपो चालक है। बुधवार को काम से आने के बाद उसने पहले शराब पी। इसके बाद दूसरे नशे करने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल कर दी।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस ने उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड के अलावा परिजनों से पूछताछ की। पुलिस को जब इस बात की तसल्ली हो गई कि इसके तार पहलगाम हमले से नहीं जुड़े हैं, तब पुलिस ने राहत की सांस ली। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की नृशंस हत्या
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। 

टीआरएफ ने ली हमले की जिम्मेदारी
हमले में करीब 14 लोग घायल हुए हैं। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने देर रात कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्रीअमरनाथ यात्रा से पहले इस कायराना हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से जुड़े गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली है। फरवरी, 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उस हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान मारे गए थे। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बायसरन घाटी के घास के मैदान में आतंकी घुस आए। इन आतंकियों ने खाने-पीने की दुकानों के आसपास घूम रहे, टट्टू की सवारी कर रहे पर्यटकों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी।

हमले में कितने आतंकी शामिल थे?
बायसरन में हुए आतंकी हमले में अब तक छह आतंकियों के शामिल होने की बात सामने आई है। हमलावरों में दो पाकिस्तानी और दो स्थानीय आतंकी शामिल थे। दो अन्य के बारे में जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। हमले में शामिल तीन संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबु तल्हा बताए गए हैं। 

इस आतंकी हमले में मारे गए 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। इनमें उत्तर प्रदेश के कानपुर के कारोबारी शुभम द्विवेदी, पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बिटन अधिकारी, कोलकाता के ही समीर गुहा और पुरुलिया जिले के मनीष रंजन। मनीष मूलत: बिहार के रहने वाले थे। हरियाणा के रहने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल, कर्नाटक के बंगलूरू के भरत भूषण, शिवमोगा के कारोबारी मंजुनाथ राव, महाराष्ट्र के दलीप जयराम देसाई, अतुल श्रीकांत मोने, गुजरात के हिम्मत भाई, प्रशांत कुमार बलेश्वर, मनीश राजदान, रामचंद्रम और सूरत के शलिंद्र कालापिया, भागवनगर के समित और यतीश परमार, बोटन अधकेरी और संजय लखन, अनंतनाग के सैयद हुसैन शाह शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed