{"_id":"61ae5f545d10ed0f6075d2c5","slug":"delhi-police-call-father-handed-over-his-son-who-ran-in-anger-to-delhi-after-he-was-asked-to-water-fields","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: खेत में पानी देने के लिए कहा तो नाराज बेटा पहुंचा कनॉट प्लेस, लावारिस देख पुलिस ने पूछताछ के बाद किया पिता के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: खेत में पानी देने के लिए कहा तो नाराज बेटा पहुंचा कनॉट प्लेस, लावारिस देख पुलिस ने पूछताछ के बाद किया पिता के हवाले
Tue, 07 Dec 2021 12:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:37 AM IST
सार
कनॉट प्लेस आने के बाद वह वापस जाने का रास्ता भूल गया। उसके बाद वह एक जगह पर बैठ गया। पुलिस ने किशोर से उसके पिता कमल सिंह का मोबाइल नंबर लेकर उससे बात की।
विज्ञापन
Delhi Police
- फोटो : Social Media
विस्तार
पिता से नाराज होकर झज्जर से दिल्ली आए एक किशोर को पुलिस ने उसके परिजनों से मिलवाया। किशोर कनॉट प्लेस पहुंचने के बाद अपना रास्ता भटक गया और एक जगह पर बैठ गया। बेटे के वापस मिलने पर पिता ने पुलिस के काम की तारीफ की और उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने बताया कि कनॉट प्लेस इलाके में गश्त के दौरान शनिवार को पुलिस ने एक 17 साल का किशोर संदिग्ध हालत में बैठा हुआ देखा। वह काफी परेशान लग रहा था। पुलिस ने किशोर से पूछताछ की। किशोर ने बताया वह झज्जर का रहने वाला है। उसके पिता ने उसे खेत में पानी देने के लिए कहा था। उसने पानी देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर पिता ने उसे डांट दिया।
विज्ञापन
गुस्से में आकर वह बस पकड़कर दिल्ली आ गया। कनॉट प्लेस आने के बाद वह वापस जाने का रास्ता भूल गया। उसके बाद वह एक जगह पर बैठ गया। पुलिस ने किशोर से उसके पिता कमल सिंह का मोबाइल नंबर लेकर उससे बात की।
विज्ञापन
पुलिस का फोन मिलते ही अगली सुबह दिल्ली पहुंचे पिता
पुलिस ने उसे बेटे के बारे में बताया। कमल ने पुलिस को बताया कि बेटे के गायब होने के बाद से पूरा परिवार परेशान है। वह स्थानीय थाने में शिकायत करने वाले थे। उसके बाद कमल ने बताया कि रात में दिल्ली जाने के लिए कोई वाहन उपलब्ध नहीं है। इसलिए वह सुबह दिल्ली पहुंचेंगे।
सोमवार को कमल सिंह कनॉट प्लेस थाने पहुंचा। पुलिस ने सत्यापन करने के बाद बेटे को उसके हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बेटे को पाकर पिता काफी खुश था और आगे से बेटे को डांट फटकार नहीं करने की बात कही।