फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police burst international gang of fake currency arrested one accused

बांग्लादेश के रास्ते भारत आ रहे नकली नोट, दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश 

Thu, 07 Nov 2019 06:27 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Nov 2019 06:27 PM IST
सार

  • बिहार और दिल्ली-एनसीआर में होती थी नकली नोटों की सप्लाई
  • दो हजार के 303 नोट और पांच सौ रुपये के 188 नकली नोट मिले
  • पुलिस की स्पेशल सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर सात लाख रुपये के नकली नोट किए बरामद
  • बांग्लादेश के बॉर्डर से सटे पश्चिम बंगाल के गुलाबगंज से देश के अलग-अलग राज्यों में भेजे जाते हैं नकली नोट

विज्ञापन
delhi police burst international gang of fake currency arrested one accused
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भारत में पड़ोसी देश बांग्लादेश के रास्ते नकली नोट आ रहे हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली नोटों का धंधा करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर करीब सात लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपी के पास से दो हजार रुपये के 303 और पांच सौ रुपये के 188 नकली नोट मिले हैं। 

विज्ञापन


बांग्लादेश बॉर्डर से सटे जिले से मंगाए जाते थे नोट 
नोटबंदी के बाद से प्रचलन में आए पांच सौ और दो हजार रुपये के नकली नोट बनने लगे हैं। पुलिस ने मालदा पश्चिम बंगाल निवासी अमर मंडल को गिरफ्तार कर नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपी बांग्लादेश बॉर्डर से सटे पश्चिम बंगाल के जिले गुलाबगंज से भारत में नकली नोट तस्करी कर मंगाते थे। बाद में इनको देश के अलग-अलग राज्यों में सप्लाई कर दिया जाता था। 
विज्ञापन


आम आदमी नहीं कर सकता असली-नकली में फर्क
अधिकारियों का दावा है कि भारत में पहली बार पांच सौ रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। बरामद नोट बेहद उम्दा किस्म के हैं। इन नोटों में सभी सिक्योरिटी फीचर भी मौजूद हैं। पुलिस का दावा है कि आम आदमी असली और नकली नोट में फर्क नहीं कर सकता है। पुलिस को आरोपी के पास से दो हजार रुपये के 303 और पांच सौ रुपये के 188 नकली नोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

काफी समय से थी पुलिस की नजर

delhi police burst international gang of fake currency arrested one accused
नकली नोट - फोटो : अमर उजाला

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि पिछले काफी समय से उनकी टीम नकली नोटों का धंधा करने वाले लोगों पर नजर रखे हुए थी। पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश बांग्लादेश बॉर्डर से भारत में नकली नोट मंगवा रहे हैं। जिन्हें दिल्ली-एनसीआर, बिहार और देश के दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। 

सब्जी मंडी के पास से दबोचा सरगना
मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि नकली नोटों का धंधा करने वाला सरगना अमर मंडल दिल्ली नकली नोट लेकर आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को ओखला सब्जी मंडी के पास से दबोच लिया। उसके पास से कुल सात लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए। वह अपने किसी सोर्स को नोट देने पश्चिम बंगाल के मालदा से दिल्ली आया था।

सब्जी बेचने वाला बना नकली नोटों का सौदागर

delhi police burst international gang of fake currency arrested one accused
नकली नोट - फोटो : फाइल फोटो

आरोपी अमर ने बताया कि वह पिछले तीन साल से नकली नोटों का धंधा कर रहा है। शुरूआत में वह सब्जी बेचता था। इस बीच वह नकली नोटों का धंधा करने वाले ऐजुल मियां के संपर्क में आया। ऐजुल के कहने पर वह कमीशन पर नोट लेकर दिल्ली-एनसीआर और दूसरे राज्यों में जाता था, लेकिन बाद में वह उसका पार्टनर बन गया। 

बांग्लादेश से चुराता था नोट
आरोपी ने यह भी बताया कि वह बांग्लादेश से 45 से 50 फीसदी रकम चुकाकर नकली नोट लेता था। इन नोटों को आगे 55 से 60 फीसदी रकम लेकर छोटे सप्लायरों को बेच दिया जाता था। स्पेशल सेल ने भी जब नोट बरामद किए तो एक समय के लिए पुलिस अधिकारी भी चकमा खा गए। लेकिन जांच के बाद नोटों के नकली होने का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed