{"_id":"5ea0657bb8b79e2a7965b933","slug":"delhi-police-beating-viral-video-circulating-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : पिछले 24 घंटे में पुलिस की मारपीट के कई वीडियो वायरल, तिमारपुर, स्वरूप नगर और अलीपुर इलाके में हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : पिछले 24 घंटे में पुलिस की मारपीट के कई वीडियो वायरल, तिमारपुर, स्वरूप नगर और अलीपुर इलाके में हुई घटना
Wed, 22 Apr 2020 09:10 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 22 Apr 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडॉउन में पुलिस की मददगार कार्यशैली की हर तरफ तारीफ हो रही है। वहीं, 24 घंटे में कुछ पुलिसवालों की करततू से पूरे महकमे पर सवाल खड़ा हो गया है। तिमारपुर, स्वरूप नगर और अलीपुर इलाके में पुलिस की मारपीट के वीडियो वायरल होने के बाद आला अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं
विज्ञापन
अलीपुर में कांस्टेेबल पर बदसलूकी का आरोप
अलीपुर में एक कांस्टेबल का बदसलूकी करते हुए वीडियो सामने आया है। इसमें अमित कुमार नाम के एक शख्स को पुलिसकर्मी गालियां दे रहा है। अमित का आरोप है कि उसकी सब्जी की गाड़ी में पुलिसकर्मी की कार ने टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने उसे धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। हैरान करने वाली बता यह है कि पुलिस वाले को किसी तरह से वहां से राहगीरों ने भेजा, लेकिन घर से सादे कपड़े में आकर फिर झगड़ने लगा। फिलहाल इस मामले में अलीपुर पुलिस ने दोनों तरफ से शिकायत मिलने पर मामूली हादसे का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्वरूप नगर में पुलिस की पिटाई से टूटा हाथ
स्वरूप नगर इलाके में मंगलवार देर रात नत्थूपुरा में गरीबों, जरूरतमंदों को भोजन बांटना व हर दिन पुलिस को सहयोग करना पीड़ित नरेंद्र कुमार को महंगा पड़ा। एक पुलिसकर्मी ने आरडब्ल्यूए के सचिव नरेंद्र की डंडे से इतनी पिटाई की जिससे उनका हाथ टूट गया। नरेंद्र को उसके साथियों ने अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में पीड़ित ने थाने में आरोपी पुलिसवाले के खिलाफ शिकायत की है।
विज्ञापन
बीजेपी के मंडल उपाध्यक्ष से भी मारपीट का आरोप
उत्तरी दिल्ली में बीजेपी के तिमारपुर मंडल उपाध्यक्ष विकास कुमार ने पुलिस कर्मियों पर मंगलवार देर रात पिटाई का आरोप लगाया है। आरोप है कि सांसद मनोज तिवारी के घर से आ रहे सूखे अनाज को वह गरीबों के बीच बंटवाने के लिए सड़क पर खड़े थे। तभी तीन पुलिस कर्मियों ने वहां आकर विकास की पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित का दावा है कि यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने इस संबंध में तिमारपुर थाने में पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दी है।