{"_id":"5aa35c284f1c1bb0758b4931","slug":"delhi-police-asi-shot-himself-near-prime-ministers-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम आवास के पास ASI ने खुद को गोली से उड़ाया, सामने आया चौंकाने वाला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम आवास के पास ASI ने खुद को गोली से उड़ाया, सामने आया चौंकाने वाला सच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
मृतक एएसआई का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम आवास के पास दिल्ली पुलिस के एक ASI ने खुद को गोली से उड़ा लिया। पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला सच सामने आया है।
देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के पास दिल्ली पुलिस के एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच के बाद खुदकुशी के कारणों का भी पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरएमएल अस्पताल में रखवा दिया है। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मूलरूप से कालीकट, केरला निवासी अनिरुद्वन टीपी(52) दिल्ली पुलिस की तीसरी बटालियन में तैनात थे।
वह महराम नगर, पुलिस कॉलोनी में पत्नी व एक बेटी के साथ रहते थे। तुगलक रोड थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि लोक कल्याण मार्ग स्थित पुलिस सिक्योरिटी लाइन, विनय मार्ग पर नाले के पीछे एक व्यक्ति मृत पड़ा हुआ है।

उसे गोली लगी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान अनिरूद्वन टीपी के रूप में हुई। मृतक के सिर में दाय्री कनपटी पर गोली लगी हुई थी और पिस्टल उसके पैरों में पड़ी हुई थी। पुलिस को मृतक के पास से उसकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली थी और वह सादा वर्दी में थे।
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने बृहस्पतिवार रात करीब आठ से नौ बजे की बीच खुद को गोली मारी होगी। उन्होंने सर्विस रिवाल्वर जारी करवा रखी थी। तीसरी बटालियन में तैनाती से पहले उनकी तैनाती विनय मार्ग स्थित सिक्योरिटी लाइन में थी और वह यहां आते-जाते रहते थे।