{"_id":"680b0b940719db6ce80cb530","slug":"delhi-police-arrests-vehicle-thief-from-bulandshahr-after-encounter-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दक्षिण जिले के एएटीएस दस्ते ने मुठभेड़ के बाद वाहन चोर को गिरफ्तार किया, आरोपी के पैर में गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दक्षिण जिले के एएटीएस दस्ते ने मुठभेड़ के बाद वाहन चोर को गिरफ्तार किया, आरोपी के पैर में गोली लगी
Fri, 25 Apr 2025 09:42 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 25 Apr 2025 09:42 AM IST
सार
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आमिर के खिलाफ 27 मामले दर्ज हैं। वह अपनी साथियों के साथ दिल्ली में वाहन चोरी करने आता था और हफ्ते में तीन से ज्यादा वाहन चोरी करता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण दिल्ली के एएटीएस दस्ते ने बीती रात को मुठभेड़ के बाद बुलंदशहर के वाहन चोर आमिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आमिर के खिलाफ 27 मामले दर्ज हैं। वह अपनी साथियों के साथ दिल्ली में वाहन चोरी करने आता था और हफ्ते में तीन से ज्यादा वाहन चोरी करता था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वह लग्जरी कार ही चुराता था। आरोपी ने पुलिस बैरिकेड में टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। इस दौरान बैरिकेड उसकी चोरी की अल्काजार कार में फंस गया ।इसके बाद उसने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी दो राउंड हवा में और एक गोली उसके पैर में मारी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन