फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested youth and his brother-in-law who cheated by changing ATM card

जीजा-साला गैंग: बातों में लगाकर बदल देते थे एटीएम कार्ड, फिर खाली करते थे बैंक अकाउंट

Tue, 11 Apr 2023 10:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Apr 2023 10:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police arrested youth and his brother-in-law who cheated by changing ATM card
एटीएम कार्ड की अदला-बदली कर ठगी करने वाली तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली की द्वारका जिला पुलिस ने मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड की अदला-बदली कर ठगी करने वाले जीजा साले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के साथ उनके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 113 एटीएम कार्ड, दो पेटीएम मशीन और साढ़े 23 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी कई राज्यों में वारदात अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों में सोनू व संदीप रिश्ते में जीजा साला है। पकड़े गए तीसरे आरोपी की पहचान जानी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


23 मार्च को एक शख्स ने नजफगढ़ थाने में ठगी की एक शिकायत की। उसने बताया कि वह एटीएम से पैसे निकाल रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात युवकों ने उन्हें बातों में लगाकर कार्ड बदल लिया। उसके बाद आरोपियों ने उसके खाते से साढ़े दस हजार रुपये निकाल लिए। इलाके में इस तरह की ठगी के कई मामले होने की वजह से वाहन चोरी निरोधक दस्ते को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई। 
विज्ञापन


निरीक्षक कमलेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज की जांचकर आरोपियों की पहचान कर ली। 29 मार्च को आरोपी के सैनिक एंक्लेव में आने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने सूचना पर वहां पहुंच कर संदीप और जानी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके कब्जे से 26 एटीएम कार्ड और एक पेटीएम मशीन बरामद कर ली। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरोह के सरगना सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से साढ़े 23 हजार रुपये बरामद किए। साथ ही एक पेटीएम मशीन और 87 एटीएम कार्ड बरामद किए।

लखनऊ में ठगी के गुर सीखे
सोनू ने बताया कि वह लखनऊ के रहने वाले राजेश से ठगी के गुर सीखे। राजेश लखनऊ में वारदात को अंजाम देता है। उसने बताया कि ज्यादातर मामलों में पीड़ित शिकायत नहीं करते हैं। कभी-कभी मौके पर पकड़े जाने वह पीड़ित से समझौता कर लेते थे और उन्हें पैसे वापस कर देते थे। पुलिस राजेश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed