फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested two people who were buying stolen mobile phones.

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस ने चोरी के मोबाइल खरीदने वाले दो को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
सस्ते में खरीदकर महंगे दामों में बेचते थे, अपराध शाखा ने की कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीएलएफ भोपुरा, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी वसीम (38) मेट्रो व अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवा में जेबतराशी करते व मोबाइल चोरी करते हुए बार-बार पकड़ा जा रहा था। इससे वह परेशान हो गया। ऐसे में उसने चोरी के मोबाइल खरीदना शुरू कर दिया। वह चोरी के मोबाइल सस्ते में खरीदकर महंगे दामों पर बेचता था।
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने वसीम को उसके साथी डीएलएफ भोपुरा गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी करम (28) के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से दस चोरी के मोबाइल फोन, एक देसी तमंचा, दो कारतूस और मारुति स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार कुंडू की टीम को तकनीकी निगरानी और स्थानीय इनपुट से मिली सूचना पर पता चला कि भोपुरा में रहने वाला वसीम और उसका साथी अकरम मेट्रो और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय जेबकतरों से चोरी के मोबाइल कम दामों में खरीदते हैं। पुलिस टीम ने चार अक्तूबर को वेलकम मेट्रो स्टेशन के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी कार को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में वसीम ने बताया कि उसने शुरुआत में मेट्रो और बसों में जेबतराशी की, लेकिन बार-बार पकड़े जाने के डर से चोरी के मोबाइल खरीदकर आगे बेचने का धंधा शुरू कर दिया। वह हर मोबाइल की कीमत तय करता, फिर बाजार के हिसाब से खरीदार ढूंढता ताकि पुलिस तक खबर न पहुंचे।

सुरक्षा के लिए हमेशा अवैध हथियार रखता और गाड़ी चलाने के लिए अकरम को अपने साथ रखता था। जांच में पता चला कि वसीम के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में 22 मामले दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर जेबतराशी और चोरी के हैं। अकरम अब तक किसी आपराधिक मामले में शामिल नहीं था, लेकिन हाल ही में वसीम के साथ जुड़ गया। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोनों के क्रमांक (आईएमईआई) की जांच शुरू कर दी है, ताकि उन्हें असली मालिकों को वापस सौंपा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed