{"_id":"5e90889b8ebc3e77b107511d","slug":"delhi-police-arrested-two-notorious-miscreants-after-the-encounter-involved-in-attack-on-special-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को दबोचा, स्पेशल टीम पर किया था हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को दबोचा, स्पेशल टीम पर किया था हमला
Fri, 10 Apr 2020 08:24 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 10 Apr 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेला इलाके में बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो कुख्यात अपराधियों को दबोच लिया। पुलिस की स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी लॉकडाउन का फायदा उठाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को रोका तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी कर बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन
बाहरी दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. ए. कॉन ने बताया कि इन बदमाशों के नाम नाम अजित और पंकज डबास हैं। अजित हरियाणा के झज्जर जिले का और पंकज नरेला इलाके का ही रहने वाला है। दोनों के खिलाफ दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में लूट से लेकर हत्या के गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस को नरेला के गौतम कॉलोनी में दो बदमाशों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर एसीपी सुभाष वत्स की टीम मौके पर पहुंच गई। स्पेशल टीम ने बदमाशों को घेरकर उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इन बदमाशों की गोली एसआई नवीन और हेड कांस्टेबल प्रदीप के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी और वह बाल-बाल बचे। इसके बाद पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें बदमाश अजित के पैर पर गोली लगी। पुलिस ने तत्काल दोनों बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन