फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrested two IM suspects in delhi after jaipur

जयपुर के बाद दिल्ली से दो छात्र गिरफ्तार, हंगामा

Mon, 24 Mar 2014 10:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Mar 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
delhi police arrested two IM suspects in delhi after jaipur

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और राजस्थान पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में चार आतंकियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने रविवार तड़के दिल्ली के जामिया नगर में अबू फजल इन्क्लेव से दो छात्रों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


छात्रों की गिरफ्तारी के विरोध में स्थानीय लोगों ने थाने पर विरोध प्रदर्शन किया। जिस घर से दोनों को गिरफ्तार किया गया है उसका मालिक लंदन में डॉक्टर है और घर की देखभाल उसके भांजे रेहान फाहमी के हवाले है।
विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि पाकिस्तान में बैठे आईएम के आकाओं के आदेश पर ये दोनों चुनाव के दौरान विस्फोट करने की फिराक में थे। स्पेशल सेल के विशेष आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थान पुलिस के साथ हुए ज्वाइंट ऑपरेशन में उनकी टीम ने आतंकियों के पास से करीब 100 किलो विस्फोटक व अन्यय सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के समर्थन में उतरी भीड़, चक्काजाम

delhi police arrested two IM suspects in delhi after jaipur

स्पेशल सेल के अनुसार दोनों युवकों की गिरफ्तारी और पूछताछ सबकुछ कानूनी तौर पर किया जा रहा है। जबकि स्‍थानीय लोगों ने बिना वारंट और आदेश के युवकों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक जयपुर के एक निजी इंस्टीट्यूट से बीटेक करने वाला अम्मार, झारखंड के धनबाद जिले का रहने वाला है जबकि उसका दोस्त अब्दुल बिहार के गया जिले में रहता है। दोनों की गिरफ्तारी के विरोध में लोगों ने चक्का जाम कर दिया और देरशाम तक दोनों की रिहाई की मांग करते रहे।

फाहमी के मुताबिक, सुबह 7 बजे के आसपास सादी वर्दी में लगभग 10 से 12 पुलिसकर्मी घर में आए और तलाशी लेने लगे। उनके पास अम्मार की तस्वीर थी और ऐसा लग रहा था कि वे लोग उसे ही ढूंढ रहे हैं। फाहमी ने पुलिस वालों से सर्च वारंट और अरेस्ट वारंट दिखाने को कहा लेकिन उनकी एक नहीं चली।

जाना था सऊदी और चला गया जेल

delhi police arrested two IM suspects in delhi after jaipur

हालांकि पुलिस के आगे अम्मार और उसके दूसरे साथी ने कोई भी हरकत नहीं की। वे लोग पुलिस के साथ जाने को तैयार हो गए। पुलिस की इस कार्यवाही के खिलाफ फाहमी ने जामिया नगर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है।

जिस युवक के कमरे में ये दोनो ठहरे थे उसने पूछताछ के दौरान बताया कि अम्मान एक दिन पहले ही यहां आया था। वह अक्सर यहां आता-जाता र‌हता था। फिलहाल उसे एक एजुकेशन टूर पर सऊदी जाना था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जबकि दूसरा युवक उसे छोड़ने आया था।

स्‍थानीय विधायक आसिफ मोहम्मद ने कहा कि एसीपी ने दोनों युवकों को शक के आधार पर गिरफ्तार करने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed