फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrested thuggery on the name of PM Housing Scheme

पीएम आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, 2000 गरीब लोगों को बना चुका शिकार

Fri, 11 Jan 2019 04:48 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Jan 2019 04:48 AM IST
विज्ञापन
delhi police arrested thuggery on the name of PM Housing Scheme
ठगी करने वाला राजिन्द्र कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सस्ते में मकान देने के नाम पर करीब 2000 लोगों से तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी कर चुका है। उसने अपनी साइट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उपराष्ट्रपति वैंकया नायडु की फोटो लगा रखी थी। वह इस साइट को सरकारी होने का दावा करता था। इतना ही नहीं वह प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर चार विज्ञापन कंपनियों से एक करोड़ रुपये की ठगी भी कर चुका है। उसे एक अन्य मामले में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।  

विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. अजीत कुमार सिंगला के अनुसार डीसीपी भीष्म सिंह की देखरेख में गठित टीम ने आरोपी राजिन्द्र कुमार त्रिपाठी को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय के अपर सचिव की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया था कि नेशनल हाउसिंग डवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (एनएचडीओ) नामक ट्रस्ट के चैयरमैन ने अपनी वेबसाइट पर प्रधानमंत्री व उपराष्ट्रपति की फोटो लगा रखी है। जांच में ये भी पता लगा कि आरोपी ने विज्ञापन कंपनी से करीब एक करोड़ रुपये ठग लिए है। एक कंपनी से 20 से 25 लाख रुपये लिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed