फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested three criminals of illegal arms smuggling gang

Delhi: पुलिस ने किया पर्दाफाश, अवैध हथियार तस्करी गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

Fri, 14 Mar 2025 09:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 14 Mar 2025 09:19 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (ट्रांस यमुना रेंज) ने एक अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। जो मध्य प्रदेश और बिहार से दिल्ली-एनसीआर में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था।  

विज्ञापन
Delhi Police arrested three criminals of illegal arms smuggling gang
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में अवैध हथियार सप्लाई करते थे। इन तीनों के पास से पुलिस ने पांच अवैध पिस्तौल भी बरामद की है।

विज्ञापन


अंतरराज्यीय अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल तीन लोगों को स्पेशल सेल की ट्रांस यमुना रेंज ने गिरफ्तार किया। गिरोह का संचालन नाभा जेल, पटियाला, पंजाब से हो रहा था। इनके पास से पांच अवैध पिस्तौल बरामद की गई हैं। सरगना का मोबाइल फोन भी नाभा जेल, पटियाला, पंजाब से जब्त किया गया।
विज्ञापन


एसीपी कैलाश सिंह बिष्ट की निगरानी में इंस्पेक्टर राहुल कुमार और विनीत कुमार तेवतिया के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की ट्रांस यमुना रेंज की स्पेशल सेल में खुलासा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मध्य प्रदेश और बिहार से दिल्ली और एनसीआर में अवैध हथियारों की आपूर्ति में शामिल एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो नाभा जेल, पटियाला, पंजाब से चल रहा था। पुलिस ने अनिकेत उर्फ गोलू, सौरव उर्फ सोनू, आनंद कुमार उर्फ मोनू को पकड़ा है। 

ये भी पढ़ें: Anti-CAA Protests: 2019 हिंसा का आरोपी गिरफ्तार, जिंदा कारतूस और पिस्तौल बरामद; ऐसे मिली पुलिस को बड़ी कामयाबी


गिरफ्तार हथियार तस्कर अनिकेत उर्फ गोलू ने खुलासा किया कि वह पिछले एक साल से अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल है। वह झारखंड निवासी सोनू पासवान के संपर्क में आया। सोनू पासवान ने उन्हें बताया कि वह स्थानीय बदमाशों के लिए बिहार और मध्य प्रदेश से दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में अवैध हथियार और गोला-बारूद की तस्करी में शामिल था। 

सोनू पासवान को पंजाब में लगभग 5 महीने पहले अवैध हथियारों और गोला-बारूद की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में वह पंजाब के पटियाला की नाभा जेल में बंद है। इसके बाद अनिकेत उर्फ गोलू ने सोनू पासवान के निर्देश पर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के स्थानीय बदमाशों को देने के लिए बिहार और मध्य प्रदेश से अवैध हथियार और गोला-बारूद की तस्करी शुरू कर दी। 28 फरवरी को, वह इंदौर गया, जहां से उसने एक मार्च 2025 को आपूर्तिकर्ता से चार पिस्तौल ली। के एक व्यक्ति के संपर्क में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed