फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested three accused for appearing in NEET exam in place of others

Delhi: दूसरों की जगह नीट देते हुए तीन पकड़े, एक आरोपी बीएससी का छात्र है दो परीक्षाओं की कर रहे हैं तैयारी

Tue, 07 May 2024 04:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 May 2024 04:18 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने रविवार को आयोजित हुई नीट में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों राजस्थान के रहने वाले हैं। इनकी पहचान जोधपुर निवासी अभिषेक, दौसा निवासी गजराज और बाड़मेर निवासी राकेश के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Delhi Police arrested three accused for appearing in NEET exam in place of others
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने रविवार को आयोजित हुई नीट में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों राजस्थान के रहने वाले हैं। इनकी पहचान जोधपुर निवासी अभिषेक, दौसा निवासी गजराज और बाड़मेर निवासी राकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार कर तीनों को सोमवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने इनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि दक्षिण जिला क्षेत्र में कुछ स्कूलों में पांच मई को नीट की परीक्षा आयोजित की गई थी। सर्वोदय (सह-शिक्षा) एमएमटीसी/एसटीसी, बेगमपुर, नई दिल्ली और माउंट कोलंबस स्कूल, दक्षिण पुरी, दिल्ली में दूसरों की जगह परीक्षा दे रहे आरोपियों के बारे में क्रमश: पीएस मालवीय नगर और अंबेडकर नगर में सूचनाएं प्राप्त हुईं थी। मालवीय नगर स्थित सर्वोदय (सह-शिक्षा) एमएमटीसी/एसटीसी, बेगमपुर में अभिषेक एक छात्र की जगह खुद परीक्षा दे रहा था। वहीं अंबेडकर नगर में गजराज सिंह व राकेश के बारे में अंबेडकर नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि वह दूसरों की जगह परीक्षा दे रहे हैं। दोनों थाना पुलिस ने परीक्षा सेंटर जाकर दोनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


आरोपी अभिषेक जयपुर में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। आरोपी गजराज सिंह ने 12वीं कक्षा पूरी कर ली है और पिछले दो वर्षों से सीकर, राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग ले रहा है। आरोपी राकेश ने 12वीं कक्षा पूरी कर ली है और पिछले दो वर्षों से कोटा, राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग ले रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed